
उदयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय पालनहार लाभार्थी उत्सव सोमवार को नगर निगम परिसर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश भर के पालनहार लाभार्थियों के खातों में राशि का हस्तांतरण करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
उपनिदेशक सामाजिक न्याय श्री मान्धातासिंह राणावत ने बताया कि उदयपुर जिले के 13879 पालनहार एवं 22963 बच्चे लाभान्वित होंगे। राणावत ने बताया कि नवीन प्रावधानों के तहत पालनहार योजना में अब 0 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को 500 से बढाकर 750 रूपए तथा 6 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों को 1000 से बढाकर 1500 रूपए की राशि देय होगी। वहीं ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है उन्हें आयु वर्ग अनुसार क्रमशः 1500 एवं 2500 रूपए देय होंगे।
राणावत ने बताया कि जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण सहित जिले भर से करीब 1300 से अधिक लाभार्थी शामिल होंगे।
कलक्टर का जन्मदिन मनाया
उदयपुर। जिले के प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों ने रविवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा का 59 वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान कलक्टर ने केक काटा और अधिकारियों से जन्मदिन की शुभकामनाएं स्वीकारी । इस मौके पर नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी बुनकर और प्रभा गौतम, पूर्व जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन सहित कई विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
About Author
You may also like
होटल एसोसिएशन उदयपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने दिया एकजुटता और नवाचार का संदेश
रणकपुर : इलेक्ट्रिक एसोसिएशन की माना रिसॉर्ट में भव्य वार्षिक मानसून पिकनिक 2026 : वॉटर पार्क गतिविधियों, मनोरंजक खेलों में लिया मजा
नारायण सेवा संस्थान में सेवा महातीर्थ में कल गुरु पूर्णिमा महोत्सव
उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस की काबिले तारीफ कार्रवाई : स्टंटबाजों पर कसा शिकंजा, 8 पावर बाइक समेत 20 मोटरसाइकिलें जब्त, पूरे प्रदेश में चले ऑपरेशन स्टंटबाज बाइकर्स
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
