
उदयपुर। सहकारिता (Cooperative) और बैंकिंग क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की एक नई इबारत लिखते हुए झीलों की नगरी के ‘दी उदयपुर महिला समृद्धि अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड’ ने राष्ट्रीय स्तर पर दो बड़े पुरस्कार अपने नाम किए हैं। बैंक ने अखिल भारतीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान की सहकारिता का मान पूरे देश में बढ़ाया है।
बैंक की अध्यक्ष डॉ. किरण जैन ने इस सफलता पर हर्ष जताते हुए कहा कि सहकारिता क्षेत्र के अर्बन को-ऑपरेटिव बैंकिंग मॉडल में ‘महिला समृद्धि बैंक’ आज देश भर के लिए एक आदर्श और अग्रणी बैंक के रूप में स्थापित हो चुका है।
डिजिटल बैंकिंग में मारी बाजी : पूना में मिला ‘बेस्ट डिजिटल बैंक अवार्ड’
बैंक ने आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं को अपनाने में देश के अन्य कॉपरेटिव बैंकों को पीछे छोड़ दिया है।
आयोजन : 08-09 मई को पूना (पुणे) में ‘क्रिस्ट इन्फोमीडिया’ द्वारा एक भव्य अखिल भारतीय सहकारिता समारोह का आयोजन किया गया था।
विजेता टीम : इस राष्ट्रीय समारोह में उदयपुर महिला समृद्धि बैंक की महाप्रबंधक (प्रशासन) श्रीमती उषा भट्ट एवं ऋण प्रबंधक श्रीमती सुदर्शना भट्ट ने बैंक की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए ‘बेस्ट डिजिटल बैंक अवार्ड’ ग्रहण किया।
लखनऊ में गूंजा नाम : ‘भारत रत्न सहकारिता अवार्ड-2026’ से नवाजा गया
डिजिटल क्रांति के बाद बैंक को महिलाओं के आर्थिक उत्थान और बेहतरीन वित्तीय प्रबंधन के लिए देश के एक और बड़े मंच पर सम्मानित किया गया।
आयोजन : 05 जून से 07 जून तक लखनऊ के प्रतिष्ठित होटल रमाडा एवं कन्वेंशन सेंटर में ‘भारत नेटवर्किंग’ द्वारा अखिल भारतीय को-ऑप समिट का आयोजन किया गया था।
विजेता टीम : इस समिट में देश के सर्वश्रेष्ठ महिला बैंक के रूप में ‘दी उदयपुर महिला समृद्धि अर्बन को-ऑप. बैंक’ को ‘भारत रत्न सहकारिता अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विनोद चपलोत एवं महाप्रबंधक (IT) ने प्राप्त किया।
400 सहकारविदों के सामने गूंजी उदयपुर की ‘सक्सेस स्टोरी’
लखनऊ में आयोजित इस राष्ट्रीय समिट में देश भर से आए 400 से अधिक दिग्गज सहकारविदों, बैंकिंग विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
सक्सेस स्टोरी से किया लाभांवित : इस गौरवशाली मंच पर बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विनोद चपलोत को मुख्य वक्ता (Speaker) के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने अपने संबोधन में ‘महिला समृद्धि बैंक’ के एक पारंपरिक को-ऑपरेटिव बैंक से देश का अग्रणी ‘डिजिटल बैंक’ बनने तक के सफर और उसकी रणनीतियों (Success Story) को साझा किया, जिसे वहां मौजूद देश भर के बैंकिंग दिग्गजों ने खूब सराहा।
About Author
You may also like
उदयपुर का नया जनादेश : सरकार तो सातवीं बार, पर बिजली गुल वही पुरानी!
विघ्नों पर विजय का संदेश देती है भगवान गणेश की कथा: नारायण सेवा संस्थान में प्रशांत अग्रवाल ने दिव्यांगों से किया संवाद
उदयपुर की अनोखी बाड़ेबंदी: जो हारा वो ‘आज़ाद’, जो जीता वो फिर ‘क़ैद’; आचार्य के दरबार में वो 80 प्रत्याशी और वो 5 दावेदार
हिंदुस्तान जिंक की पहल से विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं, ओडवाडिया स्कूल में खेल मैदान विकास व चारदीवारी कार्य का भूमि पूजन
लोकतंत्र का बोर्डिंग पास : जीत के बाद बक्से में बंद ‘कमल’ और बाड़ेबंदी का नया शिफ़्ट
