
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के जगतपुरा इलाके में सोमवार को जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने अतिक्रमण के खिलाफ एक बेहद संवेदनशील और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। नंदपुरी अंडरपास से लेकर रेलवे लाइन के समानांतर रोड को 80 फीट चौड़ा करने के लिए जेडीए ने मंदिर, मस्जिद और मज़ार समेत 5 धार्मिक स्थलों और 125 से अधिक अवैध पक्के मकानों/इमारतों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया।
इस कार्रवाई की संवेदनशीलता और सांप्रदायिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके को हाई-अलर्ट पर रखा गया था।
3 रेंज की पुलिस फोर्स तैनात: शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर रेंज के अलावा कोटा और भरतपुर रेंज से भी भारी पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया था।
कटी रही बिजली, ड्रोन से निगरानी: किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर न फैले, इसके लिए प्रशासन ने रविवार रात 12 बजे से सोमवार शाम 7 बजे तक (करीब 19 घंटे) इंटरनेट बंद (नेटबंदी) रखा और पूरे इलाके की बिजली काट दी।
पुलिस ने ड्रोन कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी। घरों की छतों पर मौजूद लोगों को अंदर जाने और कार्रवाई की कोई भी फोटो या वीडियो न बनाने की सख्त अपील की गई।
प्रशासन का तर्क: जेडीए अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में यह मुख्य मार्ग 80 फीट चौड़ा दर्ज है, लेकिन लोगों ने अवैध निर्माण कर इसे महज 25 से 30 फीट की संकरी गली बना दिया था, जिसके कारण रोजाना भयंकर ट्रैफिक जाम लगता था। कार्रवाई के बाद भी एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस बल मुस्तैद है।
About Author
You may also like
पेपर लीक के मुद्दे पर आखिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रधानमंत्री को भेजा त्यागपत्र
गोगुंदा में कलयुगी गुस्सा : मां और भाई की चीखों के बीच पलक झपकते ही उजाड़ दिया हंसता-खेलता संसार; तलवार के एक वार से ली युवक की जान
मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन : सीजेपी का प्रधान के इस्तीफे की मांग से कोई सममझौता नहीं, जंतर-मंतर पर हुमा कुरैशी, दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद…जानिए सुबह की बड़ी खबरें
दिल्ली में सड़क से संसद तक महासंग्राम
स्वरूपसागर की लहरों में जब डिगने लगे सांसों के कदम : दो साहसी युवकों और कालिका गश्ती टीम ने पेश की इंसानियत की अनूठी मिसाल
