
उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में शुक्रवार रात चल रहे भूख हड़ताल का अंत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में हुआ। गहलोत रात करीब साढ़े दस बजे विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पहुंचे और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।
एनएसयूआई कार्यकर्ता कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा के बयान के खिलाफ कई दिनों से अनशन पर बैठे थे और उनका कहना था कि जब तक कुलगुरु को पद से नहीं हटाया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। देर रात पहुंचे गहलोत ने छात्रों से बातचीत की और उन्हें समझाया कि आंदोलन की बात अब उच्च स्तर तक पहुंच चुकी है, इसलिए भूख हड़ताल खत्म करनी चाहिए।
गहलोत ने स्वयं कार्यकर्ताओं को जूस पिलाया और इसके साथ ही अनशन समाप्त हो गया। मौके पर मौजूद अन्य छात्र संगठनों और सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने भी राहत की सांस ली।
विश्वविद्यालय परिसर में दिनभर तनाव का माहौल बना रहा था, लेकिन गहलोत के हस्तक्षेप के बाद रात को हालात सामान्य होते दिखे। फिलहाल कुलगुरु के बयान पर विवाद और मांगों को लेकर आगे की रणनीति पर छात्र संगठन विचार कर रहे हैं।
About Author
You may also like
B2B मार्केट में हिंदुस्तान जिंक का बड़ा दांव: HZAPL को मिले 3 अंतरराष्ट्रीय ISO सर्टिफिकेशन, वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मिलेगी बढ़त
लाे जन-आक्रोश के आगे झुका प्रशासन : गुलाबबाग में सुखिया सोमवार मेले के आयोजन को मिली हरी झंडी
गुलाबबाग में सुखिया सोमवार के मेले बंद, प्रशासनिक तानाशाही का शिकार हुई उदयपुर की बरसों पुरानी परंपरा, जनता में आक्रोश
जब सब रास्ते बंद हो गए, तब मैंने AI से उम्मीद जगाई : ChatGPT ने दशकों से बिछड़े परिवार को आपस में मिलाया
सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा हमला : गहलोत जादूगर हैं, कांग्रेस में हेराफेरी के लिए जाने जाते हैं, डोटासरा की बातों का जवाब दें
