
उदयपुर। उदयपुर से अहमदाबाद (असारवा) के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का शेड्यूल आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया। यह सेमी-हाईस्पीड ट्रेन दोनों शहरों के बीच यात्रा को तेज और आरामदायक बनाएगी। कब से शुरू होगी, इसकी तारीख अभी जारी नहीं की गई है। उदयपुर से यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।
जारी शेड्यूल के मुताबिक वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 6:10 बजे उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और 10:25 बजे असारवा अहमदाबाद पहुंचा देगी। यही ट्रेन असारवा से शाम को 5:45 बजे रवाना होकर रात दस बजे उदयपुर आएगी।
वंदेभारत एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी, जिनमें वाई-फाई, ऑनबोर्ड इंफोटेनमेंट, स्वचालित दरवाजे, और आरामदायक सीटिंग शामिल हैं। यह ट्रेन भारतीय रेलवे की नई तकनीकी उपलब्धियों का प्रतीक है।
आपको बता दें के पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने रेलमंत्री के साथ गत दिनों हुई बातचीत में इस प्रस्ताव को रखा था।
About Author
You may also like
राजस्थान में पार्षद ही चुनेंगे मेयर, सभापति व पालिकाध्यक्ष: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा
उदयपुर: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने निभाई विद्यादान की परम्परा, राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं का भरा वार्षिक शुल्क
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा न देने पर कांग्रेस में गुस्सा : पूर्व सांसद रघुवीर मीणा बोले—यह आदिवासी शहीदों का अपमान
प्रथम पुण्यतिथि : स्व. रविश कोटीफोड़ा जैन की मधुर स्मृतियां आज भी सभी के दिलों में हैं जीवंत
लाे जन-आक्रोश के आगे झुका प्रशासन : गुलाबबाग में सुखिया सोमवार मेले के आयोजन को मिली हरी झंडी
