अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा उदयपुर का नाम : इटली की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगा दिनेश कोठारी का फोटोग्राफ

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर के लिए एक और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। सेवानिवृत्त आरएएस (RAS) अधिकारी एवं देश के प्रतिष्ठित फोटोग्राफर दिनेश कोठारी की एक बेहद खूबसूरत व उत्कृष्ट फोटोग्राफ का चयन भारत और इटली की संयुक्त अंतरराष्ट्रीय फोटो प्रदर्शनी ‘प्रोग्रेस फेस्टिवल’ के लिए किया गया है। यह खास फोटोग्राफ जून के अंतिम सप्ताह में इटली के ऐतिहासिक शहर जेनोआ में आयोजित होने वाली भव्य प्रदर्शनी में दुनिया भर के कला प्रेमियों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।

भारत-इटली कला विनिमय कार्यक्रम के तहत चयन

यह अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी भारत-इटली कला विनिमय (Art Exchange) कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। इसका संयुक्त आयोजन ‘फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया’ तथा इटली की विख्यात संस्था ‘प्रोग्रेसिव स्ट्रीट’ द्वारा किया जा रहा है।

पहले भी मिल चुकी है अंतरराष्ट्रीय ख्याति: दिनेश कोठारी की अनूठी फोटोग्राफी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी कई बार बड़ी सराहना मिल चुकी है। इससे पूर्व भी उनके द्वारा खींचे गए अद्भुत फोटोग्राफ्स लंदन, आयरलैंड और सिंगापुर जैसे देशों की प्रतिष्ठित प्रदर्शनियों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

(Visited 21 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply