फोटो व स्टोरी : कमल कुमावत
उदयपुर। उदयपुर की महिलाएं इतिहास रच रही हैं। इस शहर की खासियत यह है कि यहां महिलाएं सुरक्षित भी है और स्वावलंबी भी। यहां महिलाएं डॉक्टर, इंजीनियर्स से लेकर हर पेशे से जुड़ी हैं। अब यहां घर घर में काम कर गुजारा करने वाली महिलाएं पर्यटन व्यवसाय से जुड़ गई हैं।
उदयपुर की राजू कालबेलिया ने मजदूरी छोड़ कर ऑटो चलाना सीखा। रोटरी क्लब एलीट की महिलाओं ने जब राजू से संपर्क किया तो राजू का जीवन बदल गया। रोटरी क्लब की ओर से राजू समेत 5 महिलाओं को इलेक्ट्रिक ऑटो दिलवाया। इसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए है। राजू और ये महिलाएं अब टूरिस्ट प्वाइंट पर खड़ी होती हैं और उन्हें साइट सीन समेत घुमाने का काम करती हैं।
दिन का 400 से 500 रुपए कमाने लगी है। पहले इतनी सप्ताह या पंद्रह दिनों में होती थी। ऑटो लेने के छह महीने बाद से इन महिलाओं ने ऑटो का कर्ज भी उतारना चालू कर दिया है।
बहरहाल इस तरह महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए नगर निगम भी ऋण देने लगा है। सरकार की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भी महिलाएं फायदा उठा सकती हैं।
About Author
You may also like
उदयपुर की पैराडाइज लेक में कॉलेज छात्रा की डूबने से मौत: परिजनों और समाज ने गोवर्धन विलास थाने पर किया प्रदर्शन; छुट्टी के दिन तैराकी ले जाने पर खड़े किए सवाल
राजस्थान विद्यापीठ : अखबार में छपे आरोपों पर कुलाधिपति और कुलपति का तीखा पलटवार, पूर्व वीसी को ठहराया आर्थिक तंगी का जिम्मेदार
नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ में 47वें नि:शुल्क दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह का आगाज; हल्दी-मेहंदी की रस्मों से महका लियों का गुड़ा
सपनों को मिला अपनों का संबल : नारायण सेवा के प्रांगण में 50 दिव्यांग-निर्धन जोड़ों ने थामी एक-दूसरे की जीवन-डोर
उदयपुर में शिव मंदिर में तोड़फोड़ की घटना पर आक्रोश : पुलिस ने दिया असामाजिक तत्वों पर त्वरित व कठोर कार्रवाई का भरोसा
