उदयपुर। हफ्तावसूली के लिए थाना सुखेर अंतर्गत शोभागपुरा स्थित ट्विस्ट बार के मैनेजर और कर्मियों के साथ मारपीट व फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवराज उर्फ गोनु पुत्र प्रवीण (24) निवासी पिपली चौक देवाली थाना अंबा माता एवं प्रवीण सालवी उर्फ बापू पुत्र वेणी राम (21) निवासी सुभाष नगर थाना भूपालपुरा को गिरफ्तार किया है।
एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि घातक संबंध में रविवार को शोभागपुरा स्थित ट्विस्ट बार के काउंटर मैनेजर राजेश मेवाड़ा ने थाना सुखेर पर रिपोर्ट देते हुए बताया कि बीती रात करीब 11:00 बजे दो युवक बार पर आए। जिसमे से युवराज उर्फ गोनु ने धमकी देकर कहा कि यहां बार चलाना है तो 2 लाख रुपये हर सप्ताह देने होंगे। उन्हें अंदर जाने से रोकने पर उस समय तो दोनों चले गए। कुछ देर बाद युवराज अपने साथी प्रवीण, महिपाल व चार-पांच अन्य युवकों के साथ आया और उससे व बार के अन्य कर्मियों से मारपीट करने लगा। युवराज ने पिस्टल निकालकर उस पर फायर किया। अन्य युवक भी तलवार लेकर हमला करने लगे। इन्होंने कुल तीन से चार राउंड फायर किए। किसी तरह इधर-उधर दौड़कर उन्होंने अपनी जान बचाई। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जान शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी यादव द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी लोकेंद्र दादरवाल व सीओ चांदमल सिंगारिया के सुपरविजन एवं एसएचओ योगेंद्र कुमार व्यास के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा तकनीकी व गुप्त रूप से प्राप्त सूचना पर आरोपी युवराज उर्फ गोनू व प्रवीण सालवी उर्फ बापू को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार व अन्य साथियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
About Author
You may also like
झूठे आरोपों की आग में झुलसती बेगुनाही : उदयपुर में न्याय के मंदिर ने सिखाया सबक, बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली 4 महिलाओं को मिली सजा
उदयपुर में विमान की ऐतिहासिक लैंडिंग: भारतीय विमानन क्षेत्र में स्वदेशी ‘गगन’ (GAGAN) प्रणाली का सफल एवं आधिकारिक प्रयोग
केतन अग्रवाल हत्याकांड : सिया क्या चेतन के साथ उदयपुर आई थी, कब और क्यों? मां ने तोड़ी चुप्पी…उदयपुर से जुड़ी सही और सच्ची खबर यहां पढ़िए
अहमदाबाद पुलिस का उदयपुर में बड़ा एक्शन : 1992 के राधिका जिमखाना हत्याकांड का दोषी और अब्दुल लतीफ़ गैंग का शार्पशूटर तस्लीम गिरफ़्तार
वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर आए दो विनाशकारी भूकंप,10 हजार से अधिक जिंदगियां खोने का खौफ, कांप उठी धरती, मलबे में दबीं सांसें :
