हैडलाइंस दिनभर : आप सांसद स्वाति मालीवाल पर केंद्रित सियासत, भरतपुर एक्सीडेंट में पांच की मौत

सिटी न्यूज : पर्यटन को लेकर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों की मीटिंग ली और आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलेक्टर अरविंद पाेसवाल ने मानवीयता के आधार पर तेज गर्मी में पशुओं के माध्यम से भार वाहन करने पर रोक लगाई है। सिटी एमएलए ताराचंद जैन ने पर्यटन के मद्देनजर टैक्सी और ऑटो चालकों के लिए यूनिफार्म व नेमप्लेट अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए एसपी योगेश गोयल से बात की है। पुलिस ने धोखाधड़ी, नकबजनी के मामले में कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। फील्ड क्लब के बाहर एक्सीडेंट के मामले में कार चालक को जमानत मिल गई और कोर्ट के आदेश से गाड़ी भी छोड़ दी गई। मुंबई होर्डिंग्स के मामले में उदयपुर से गिरफ्तार शख्स को मुंबई में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 23 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

स्टेट न्यूज : भरतपुर में हैलना गांव के पास यूपी रोडवेज की बस जयपुर आगरा नेशनल हाइवे पर ट्रक से टकरा गई। कंडेक्टर साइड वाला बस के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन के रिनोवेशन के कारण वंदेभारत समेत 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। झालावाड़ जिले के खानपुर में भजन संध्या में नाचते वक्त हार्ट अटैक आने से एक शख्स की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जालोर के ओडपाड़ा में एक दिन पहले हाईकोर्ट के आदेश से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर हाईकोर्ट की डबल बैंच ने रोक लगा दी है।

देश-दुनिया : दिल्ली में आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल केस में सुबह से शाम तक कई मोड़ आए। गत रात एफआईआर दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज किया। कोर्ट में भी स्वाति ने बयान दर्ज करवाया। दोपहर बाद दिल्ली के सीएम के घर का एक वीडियाे सामने आया है, जिसमें स्वाति और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस हो रही है। दिल्ली पुलिस ने स्वाति के साथ अरविंद केजरीवाल के घर पर घटना वाले दिन के सीन को री-क्रिएट किया। वहीं आप ने आतिशी ने बीजेपी पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए स्वाति को मोहरा मात्र बताया। स्वाति ने भी अपने एक्स हैंडल पर केजरीवाल को हिटमैन की उपाधि दी और चरित्र हनन करने का आरोप लगाया।
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में राहुल-अखिलेश, प्रियंका गांधी, योगी आदित्यनाथ, सोनिया गांधी ने रैलियां की और एक दूसरे पर आरोप लगाए। इसराइली सेना ने दावा किया है कि गाजा में तीन बंधकों के शव बरामद हुए हैं। अमेरिकी सेना गाजा में मदद पहुंचाई है।

(Visited 159 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply