नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे पूरी तरह से सरकार के साथ हैं। उन्होंने कहा, “इधर-उधर कोई करना चाहता है, उसको कोई लाभ नहीं है। इसलिए मैं आपका (नरेंद्र मोदी) अभिनंदन करता हूं। आपके नेतृत्व में सब लोग काम करेंगे। हम सब लोग इनके साथ रहेंगे और इनकी बात को मानते हुए आगे चलेंगे।”
नीतीश ने मोदी की दस साल की सेवा की सराहना की और भरोसा जताया कि वे अगले कार्यकाल में भी देश की सेवा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा, “हम लोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे… इस बार कुछ लोग इधर-उधर जीत गए हैं। अगली बार सब हारेंगे। हमें पूरा भरोसा है।”
नीतीश कुमार ने आग्रह किया कि मोदी की शपथ जितनी जल्दी हो, उतना अच्छा है, हालांकि उन्होंने मोदी की इच्छानुसार रविवार को शपथ ग्रहण की योजना का स्वागत किया।
About Author
You may also like
दिल्ली में घमासान : जंतर-मंतर की छावनी, पहियों पर लगी लगाम और मुट्ठियों में धड़कता लोकतंत्र
दिल्ली की दहलीज : मक्खी मारने के लिए हथौड़ा और लोकतंत्र का तमाशा
लोकतंत्र का सबसे बड़ा तमाशा: जब संसद से चुनाव आयोग तक गूंजा ‘वोट चोर’ का नारा और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग!
राजधानी का यह अनोखा चुनाव : जब कुत्तों ने सिखाया सह-अस्तित्व और करुणा का पाठ
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से यौन उत्पीड़न के आरोप पर घमासान : प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को घेरा
