
कोलकाता | पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों के लिए आज हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर साफ करना शुरू कर दिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में बहुमत के जादुई आंकड़े को पार करती दिख रही है।
वर्तमान रुझानों में भाजपा 150 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) 92 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। गौरतलब है कि राज्य की फालता सीट पर चुनाव स्थगित होने के कारण वहां 21 मई को दोबारा मतदान होगा।
दिग्गजों की स्थिति और ‘आरजी कर’ का असर
भवानीपुर: हाई-प्रोफाइल सीट भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगे चल रही हैं।
नंदीग्राम/अन्य : कड़े मुकाबले के बीच सुवेंदु अधिकारी फिलहाल पीछे चल रहे हैं।
पानीहाटी : आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद चर्चा में आईं पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने पानीहाटी सीट से बढ़त बना ली है, जो इस चुनाव का सबसे भावनात्मक पहलू माना जा रहा है।
‘झालमुड़ी’ प्रभाव का असर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम क्षेत्र में ‘झालमुड़ी’ खाने का प्रभाव जमीन पर स्पष्ट दिख रहा है। झाड़ग्राम जिले की चारों प्रमुख सीटों—झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम पर भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
चुनाव के पल-पल के अपडेट्स और दिग्गजों की हार-जीत की सटीक जानकारी के लिए मतगणना जारी है।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम डिप्टी मेयर चुनाव : एक वोट का रहस्य और ब्राह्मण सियासत का ढलता सूरज
पर्दे के पीछे: कोई तो तिलिस्म था, जिसने पारस को पारस बना दिया
उदयपुर में भाजपा का आत्मघात या चमत्कार?
उदयपुर नगर निगम : 23 पार्षदों की बाड़ेबंदी के पीछे फतेहसिंह-पूनम कुंवर का सियासी चक्रव्यूह, 53 वाली भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की अदृश्य सेंधमारी की इनसाइड स्टोरी
लोकतंत्र का चीरहरण : सत्ता की हनक, पुलिस की लाठी और बिकाऊ राजनीति का तांडव
