
नई दिल्ली/कोलकाता | देश के पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी) में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों ने कई राज्यों में सत्ता परिवर्तन और नए राजनीतिक समीकरणों के संकेत दिए हैं।
बंगाल की 293 सीटों पर जारी मतगणना में बीजेपी 153 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है, जबकि सत्ताधारी टीएमसी 122 सीटों पर पिछड़ रही है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पूर्ण विश्वास के साथ दावा किया है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि जनता ने ममता सरकार को नकार दिया है।
तमिलनाडु : अभिनेता विजय की ‘TVK’ ने चौंकाया
तमिलनाडु के रुझानों ने राजनीतिक विश्लेषकों को हैरान कर दिया है। अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके (TVK) 49 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य में डीएमके 97 और एआईएडीएमके 61 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। टीवीके और एआईएडीएमके मिलकर सत्ताधारी डीएमके को कड़ी चुनौती दे रहे हैं।
असम : दिग्गज चेहरों पर टिकी नजरें
असम की 126 सीटों पर मतगणना के बीच कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर मुकाबला दिलचस्प है:
जालुकबाड़ी : मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपनी पारंपरिक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
जोरहाट : लोकसभा सांसद गौरव गोगोई की विधानसभा क्षेत्र में मौजूदगी ने मुकाबले को कड़ा बना दिया है।
शिवसागर : जेल से चुनाव जीतकर सुर्खियां बटोरने वाले अखिल गोगोई फिर से मैदान में हैं।
बाजार का रुख और अन्य राज्य
चुनावी रुझानों का सकारात्मक असर शेयर बाजार पर भी दिखा है। सेंसेक्स में 600 अंकों का उछाल और निफ्टी में 200 अंकों से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है। केरल और पुडुचेरी में भी मतगणना के साथ स्थिति स्पष्ट हो रही है।
About Author
You may also like
राजस्थान निकाय चुनाव : 39 जिलों की 162 निकायों में लोकतंत्र का उत्सव, सुबह से कतारों में दिखे वोटर, 57 लाख से अधिक लोग चुनेंगे शहर की सरकार
पर्दे के पीछे का उदयपुर : जब हर चौखट पर सजता है दरबारे-खास और किरदार बदलते हैं नकाब
सत्य निकेतन की शिक्षा-सुरंग : अठारह हज़ारी पिंजरे, कांपती नींवें और शोक संदेशों की मौसमी बारिश
उदयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा को रोड शो : ट्रैफिक जाम में फंसा ‘ट्रिपल इंजन’ और कश्मीर का मुगालता
उदयपुर में मुख्यमंत्री का शक्ति-प्रदर्शन: यह आत्मविश्वास है या भीतरी घबराहट?
