- अब तक जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 10 प्रत्याशियों ने किये 11 नामांकन और जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से 5 उम्मीदवारों ने किये 5 नामांकन
जयपुर। तीन दिनों के राजकीय अवकाश के बाद मंगलवार को एक बार फिर लोकसभा चुनाव-2024 के तहत जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में नाम निर्देशन पत्र जमा करने का सिलसिला शुरू हुआ। मंगलवार को जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 8 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन किये। योगेश कुमार शर्मा, राजीव रोलीवाल, डॉ. असीम वर्मा एवं हरिनारायण मीणा ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल किया।
वहीं, कुलदीप सिंह ने सोशलिस्ट यूनिटी ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट), त्रिलोक तिवारी ने राष्ट्रीय समता विकास पार्टी, अभय दास जांगिड़ ने भारतीय आमजन पार्टी (विवेकानंद), एवं रामगोपाल शर्मा ने राजस्थान राज पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार अबतक जयपुर निर्वाचन क्षेत्र में 10 प्रत्याशियों ने कुल 11 नामांकन दाखिल किये हैं।
जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मंगलवार को प्रकाश कुमार शर्मा, नेहा सिंह गुर्जर ने बतौर निर्दलीय एवं जितेन्द्र कुमार योगी ने बतौर राष्ट्रीय सवर्ण दल के प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार विगत तीन दिवस दिवसों में जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 5 प्रत्याशियों ने कुल 5 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 27 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि है, 28 मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी, 30 मार्च नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है।
About Author
You may also like
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
कूटनीतिक शिखर सम्मेलन: ‘विकसित भारत’ और ‘इंडोनेशिया एमास’ के संकल्प को पूरा करने के लिए पीएम मोदी ने दिया साझा समृद्धि का मंत्र
भारत-इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय वार्ता : पीएम मोदी का राष्ट्रपति प्रासाद में भव्य स्वागत, रक्षा, डिजिटल और स्पेस समेत कई क्षेत्रों में हुए अहम समझौते
पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले डेथ थ्रेट : मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम पर मंडराया खतरा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
