महायुद्ध से आ रही प्रमुख खबरें यहां पढ़िए…IRGC के 10 मुख्य नेताओं की जानकारी देने पर 1 करोड़ डॉलर के इनाम

मध्य-पूर्व संकट : रूसी तेल पर अमेरिकी ‘छूट’ से भड़का ईरान, ट्रंप बोले- “ईरान हार चुका है

दुबई/वॉशिंगटन: मध्य-पूर्व में जारी भारी तनाव के बीच कूटनीतिक और सैन्य मोर्चों पर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक ओर ईरान ने भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका द्वारा दी गई ‘छूट’ पर तीखा हमला बोला है, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान युद्ध में पूरी तरह हार चुका है।

भारत को छूट पर ईरान का पलटवार

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अमेरिका के दोहरे मापदंडों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जो अमेरिका महीनों तक भारत पर रूस से तेल न खरीदने का दबाव बना रहा था, वह अब खुद दुनिया से रूसी तेल खरीदने की ‘गुहार’ लगा रहा है।

ईरान का तर्क : अराग़ची के अनुसार, ईरान के साथ महज दो हफ्ते के संघर्ष ने अमेरिका को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है ताकि वैश्विक तेल बाजार में स्थिरता बनी रहे।

अमेरिका की सफाई : व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट ने कहा कि भारत को यह छूट उसके ‘जिम्मेदार रवैये’ के कारण दी गई है।

2. ट्रंप का बड़ा दावा: “ईरान समझौता चाहता है”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। ट्रंप ने कहा:

“ईरान पूरी तरह हार चुका है और अब समझौता करना चाहता है, लेकिन फिलहाल मुझे ऐसा कोई भी समझौता मंजूर नहीं है।”

ट्रंप ने यह भी साफ किया कि युद्ध तब तक चलेगा जब तक ईरान ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ नहीं कर देता। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना और वायुसेना लगभग खत्म हो चुकी है।

3. युद्ध के बीच अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम

बगदाद में हमला: इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया है। मिसाइल दूतावास परिसर के भीतर हेलिपैड पर गिरी, जिससे वहां धुआं उठता देखा गया।

ईरानी नेताओं पर इनाम : अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई और अली लारीजानी समेत IRGC के 10 मुख्य नेताओं की जानकारी देने पर 1 करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है।

खार्ग द्वीप पर तनाव : ट्रंप द्वारा खार्ग द्वीप (ईरान का प्रमुख तेल निर्यात केंद्र) के सैन्य ठिकानों को तबाह करने के दावे के बाद ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि उसके ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया गया, तो वह क्षेत्र की अन्य तेल कंपनियों को नहीं छोड़ेगा।

UAE में गिरफ्तारियां : संयुक्त अरब अमीरात ने हवाई हमलों के वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में 45 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

About Author

Leave a Reply