उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश संगठन द्वारा विधानसभा चुनाव के निमित्त उदयपुर शहर विधानसभा से मीडिया विधानसभा संयोजक के पद पर अशोक आमेटा एवं सहसंयोजक के पद पर कमल कुमावत को मनोनीत किया है।
सहसंयोजक पद पर मनोनीत हुए कमल कुमावत उदयपुर में लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। कुमावत कई सालों से फोटो जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं। भाजपा से जुड़े होने के कारण कुमावत पीएम नरेंद्र मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत, वसुंधरा राजे, पूर्व विधायक एवं सांसद किरण माहेश्वरी जैसे नेताओं के कार्यक्रमों को उन्होंने करीब से कवर किया है। ये सभी नेता कुमावत को बतौर फोटो जर्नलिस्ट जानते हैं।
फ्रंट लाइन के फोटो जर्नलिस्ट भी जब कभी भीड़ में फोटो लेना चूक जाते हैं, वे कमल कुमावत की ही मदद लेते हैं। कुमावत का शहर के लोगों के बीच अच्छा व्यवहार होने से वे सभी राजनीतिक दलों में लोकप्रिय भी हैं।
भाजपा में तो असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, किरण माहेश्वरी, युधिष्ठिर कुमावत, अनिल सिंघल, रजनी डांगी, मेयर गोविंद सिंह टांक, डिप्टी मेयर पारस सिंघवी, जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली उनकी फोटोग्राफी कला के कायल हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों की फोटोग्राफी करने में कमल कुमावत को लंबा अनुभव है।
About Author
You may also like
जोहरान ममदानी के बाद अमेरिका में अब्दुल का जलवा…आखिर क्यों भड़के ट्रंप?
पाकिस्तान : लाहौर के थाने में मानसिक रूप से अशक्त युवती से गैंगरेप, पहली बार पूरे थाने के 78 पुलिसकर्मी निलंबित
डिजिटल बुलेटिन : देश-दुनिया की बड़ी ख़बरें (18 जुलाई 2026)
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
