
बैंकाक। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर खूनी झड़प में तब्दील हो गया। गुरुवार सुबह कंबोडियाई सैनिकों की गोलीबारी में 12 थाई नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। जवाबी कार्रवाई में थाईलैंड ने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला किया और एफ-16 लड़ाकू विमान सीमा पर तैनात कर दिए।
घटना के बाद दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। कंबोडिया के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि थाई सैनिकों ने बिना उकसावे के पहले गोलीबारी की, जबकि थाई सेना ने दावा किया कि कंबोडियाई ड्रोन द्वारा पहले हमला किया गया, इसके बाद तोप और लंबी दूरी के BM21 रॉकेटों से गोलाबारी की गई।
सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए थाईलैंड ने सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा है और अपने वायुसेना अड्डों से लड़ाकू विमानों को सक्रिय किया है। हवाई हमलों के दावों को लेकर कंबोडिया की ओर से फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सीमा क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
गौरतलब है कि इससे पहले 28 मई को भी दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हुई थी, जिसमें एक कंबोडियाई सैनिक की मौत हुई थी। उसी घटना के बाद से दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में कटुता बढ़ी थी। सीमा विवाद के चलते इंडोनेशिया की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा को पद से हटाए जाने की स्थिति भी सामने आई थी, क्योंकि उन पर क्षेत्रीय शांति बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगा था।
फिलहाल संयुक्त राष्ट्र और आसियान देशों की नजरें इस विवाद पर टिकी हैं। आशंका जताई जा रही है कि अगर जल्द ही कूटनीतिक पहल नहीं की गई, तो यह क्षेत्रीय संकट और गंभीर रूप ले सकता है।
About Author
You may also like
ब्रेकिंग न्यूज : उदयपुर में भारत पहली बार करेगा वैश्विक लक्ज़री वेडिंग महाकुंभ की मेजबानी, दुनिया भर से जुटेंगे शीर्ष वेडिंग प्लानर्स और विशेषज्ञ
लोकतंत्र को तबाह करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, ज्ञानेश कुमार सरकारी गवाह बनें : इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी का तीखा हमला
मगर पारस की बेचैनी को इसी कुर्सी ने समझा है…जिसे बरसों की तपस्या के बाद आज पारस ने संभाला है
उदयपुर नगर निगम डिप्टी मेयर चुनाव : एक वोट का रहस्य और ब्राह्मण सियासत का ढलता सूरज
पर्दे के पीछे: कोई तो तिलिस्म था, जिसने पारस को पारस बना दिया
