
जयपुर। देश में 2000 रुपए के नोट बंद होने की खबर आने के बाद शुक्रवार रात को जयपुर में सचिवालय के पास योजना भवन के बेसमेंट में मिली करोड़ों की नकदी से खलबली मच गई। पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव इस मामले की जांच कर रहे हैं।
आपको बता दें कि योजना भवन के बेसमेंट में दो अलमारी में 2 करोड़ 39 लाख 41 हजार 500 रुपए व एक किलो सोने के बिस्किकट मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की ओर से इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी जा रही है। योजना भवन के बेसमेंट डायरेक्टरेट आईटी (डीओआईटी) का कार्यालय चल रहा है। यहां आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा है।
मुख्य सचिव उषा शर्मा व पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने शुक्रवार रात को प्रेस कांफ्रेंस बताया कि डीओआईटी में फाइलों का डिजिटलीकरण चल रहा है। दो अलमारी की चाबी नहीं मिल रही थी। शुक्रवार को अलमारी के ताले तोड़े गए जिसमें मिले सूटकेस में नकदी और सोने के बिस्किट मिले हैं। अब इस मामले में जांच की जा रही है। आखिर पैसा किसका है और कहां से आया? किसने रखा है? पूछताछ के लिए पुलिस ने आठ कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
About Author
You may also like
सच्ची पुकार पर भगवान दौड़े चले आते हैं : प्रशांत अग्रवाल
तस्वीरों में दर्ज उदयपुर का इतिहास : कैमरे के उन जांबाजों को सलाम
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया भर से मिलीं शुभकामनाएं : इजरायल, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस व कनाडा के राजदूतों ने सराहा भारत का सफर
जोहरान ममदानी के बाद अमेरिका में अब्दुल का जलवा…आखिर क्यों भड़के ट्रंप?
पाकिस्तान : लाहौर के थाने में मानसिक रूप से अशक्त युवती से गैंगरेप, पहली बार पूरे थाने के 78 पुलिसकर्मी निलंबित
