उदयपुर। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय उदयपुर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी वीरालाल बुनकर बुधवार को सेवानिवृत्त हुए।
सूचना केन्द्र सभागार में आयोजित एक सादे समारोह विभाग के उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा बुनकर को पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया और पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ राजकीय सेवा पूर्ण करने पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एपीआरओ विनय सोमपुरा व वरिष्ठ लेखाधिकारी दिनकर खमेसरा ने उनकी सेवाओं को सराहनीय बताया और उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम को विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक पन्नालाल मेघवाल व वरिष्ठ पत्रकार मुनेश अरोड़ा ने भी संबोधित किया।
इस अवसर कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मण सिंह चौहान व वाचपति देराश्री, सहायक कर्मचारी राजसिंह सदाना, हीरालाल शर्मा, ओमप्रकाश खटीक सहित श्री बुनकर के परिजन, पत्रकार बंधु और अन्य प्रबुद्धजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील व्यास ने किया।
About Author
You may also like
डिजिटल बुलेटिन : देश-दुनिया की बड़ी ख़बरें (18 जुलाई 2026)
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
कूटनीतिक शिखर सम्मेलन: ‘विकसित भारत’ और ‘इंडोनेशिया एमास’ के संकल्प को पूरा करने के लिए पीएम मोदी ने दिया साझा समृद्धि का मंत्र
भारत-इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय वार्ता : पीएम मोदी का राष्ट्रपति प्रासाद में भव्य स्वागत, रक्षा, डिजिटल और स्पेस समेत कई क्षेत्रों में हुए अहम समझौते
