जोधपुर। पुलिस-प्रशासन और जेल विभाग द्वारा गुरुवार देर रात जोधपुर सेंट्रल जेल की तलाशी में एक एंड्रॉयड व तीन कीपैड मोबाइल के साथ एक चार्जर बरामद किया गया है। बरामद मोबाइल के कॉल डिटेल व डाटा रिकवर किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
जेल में मोबाइल व अन्य निषेध सामग्री के प्रयोग की सूचना पर जोधपुर कमिश्नर रवि दत्त गौड़ व डीसीपी ईस्ट अमृता दुहन के निर्देश पर गुरुवार रात करीब 10:30 बजे से 11:40 बजे तक पुलिस-प्रशासन एवं जेल स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से सेंट्रल जेल जोधपुर में तलाशी अभियान चलाया गया।
तलाशी के दौरान एनएलजीडी एवं तलाशी उपकरणों से वार्ड, बैरिक, बिस्तर, शौचालय एवं जेल परिसर की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वीवो कंपनी का एंड्राइड मोबाइल मय चार्जर और तीन कीपैड मोबाइल मिले। इस संबंध में थाना रातानाडा में मुकदमा दर्ज कर बरामद मोबाइलों की कॉल डिटेल व डाटा रिकवर किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में एडीसीपी नाजिम अली, एसडीएम नॉर्थ पंकज कुमार, एसएचओ महामंदिर मांगी लाल, एसएचओ करवड हनुमान सिंह, एसएचओ माता का थान शिवलाल, एसएचओ रातानाडा नरेश मीणा व थाना रातानाडा से एसआई भंवर सिंह मय जाब्ता एवं जेल अधीक्षक राजपाल सिंह, उपाधीक्षक सौरभ स्वामी, कारापाल हडवन्त सिंह, उप कारापाल तुलसीराम मय जेल स्टाफ शामिल थे।
About Author
You may also like
खेल के मैदान से वैश्विक कूटनीति तक हलचल : वैभव के लिए कैफ़ की पैरवी, पंत विवाद में कूदे ललित मोदी, विनेश को राहत और ईरान संकट पर ट्रंप की अहम बैठक
वैश्विक मोर्चे पर टकराव और कूटनीति के बीच घरेलू राजनीति व खेल का रोमांच: आज सुबह का महा-विश्लेषण
चांदपोल में तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ उमड़ा कुमावत समाज
पाकिस्तान में एक और टॉप आतंकी ढेर : पुलवामा हमले में शामिल हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्या, भारी सुरक्षा के बावजूद अज्ञात हमलावरों ने भूना
उदयपुर में कल बत्ती गुल : मधुवन GSS के 30 से ज्यादा इलाकों में 3 घंटे रहेगा पावर कट, देखें पूरी लिस्ट
