महाराष्ट्र में सियासी तूफान

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लीडर अजीत पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
रूस से तेल का कारोबार जारी

तेल और गैस के कारोबार में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक ‘शेल’ अभी भी रूसी गैस का कारोबार कर रही है। साल भर पहले शेल ने ये एलान किया था कि वो रूस के एनर्जी मार्केट से अपना कारोबार समेट रही है।
मायावती ने की बीजेपी सरकार की आलोचना

बसपा प्रमुख मायावती ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का विरोध न करते हुए भी केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार की आलोचना की है।
श्रीलंका ने थाईलैंड के हाथी को घर भेजा

श्रीलंका ने उस हाथी को घर वापस भेज दिया है जो दो दशक पहले उसे थाईलैंड के शाही परिवार से तोहफे में मिला था. थाईलैंड में ‘साक सुरीन’ के नाम से मशहूर ‘मुथु राजा’ अब 29 साल का है।
रक्षा सचिव म्यांमार के दौरे पर रहे

भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय के अनुसार, रक्षा सचिव शुक्रवार और शनिवार को म्यांमार के दौरे पर थे. वहां उन्होंने म्यांमार के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा की है।
स्वीडन में कुरान जलाने पर oic की अहम बैठक
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में कुरान जलाए जाने के मुद्दे पर ‘ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन’ रविवार को जेद्दाह में एक आपातकालीन बैठक कर रहा है।
खड़गपुर आईआईटी में आग
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) परिसर में शनिवार देर रात लगी आग से एक कॉमन रूम में रखा छात्रों का सामान जल कर राख हो गया।
दिल्ली में मंदिर व मजार को हटाया
पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाक़े में रविवार की सुबह सड़क पर बने हनुमान मंदिर और मजार हटाने के बाद राजनीति ज़ोर पकड़ने लगी है।
About Author
You may also like
लेंस की ज़ुबान : फ़्रेम में दर्ज मुस्कुराहटें, आंखों के सन्नाटे और कल-आज का फ़र्क़
उदयपुर में 11वें आयुर्वेद दिवस पर भव्य आयोजन कल: भामाशाहों और उत्कृष्ट कार्मिकों का होगा सम्मान
शिक्षा, अध्यात्म और संस्कृति के सच्चे प्रहरी : डॉ. प्रदीप कुमावत को श्री गुरु एवं ‘मालव राज अलंकरण’ सम्मान
उदयपुर नगर निगम : दिनेश भट्ट होंगे डिप्टी मेयर, भाजपा ने लगाई अंतिम मुहर, कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं लक्ष्मीनारायण मेघवाल
श्रीमान कलेक्टर साहब एवं एसपी साहब, ज़रा इधर भी नज़र डालिए!
