राहुल गांधी की सजा बरकरार, बीजेपी की प्रतिक्रिया


मोदी सरनेम को लेकर आपराधिक मानहानि केस में गुजरात हाई कोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी के ख़िलाफ़ फ़ैसला सुनाया है। गुजरात हाईकोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका ख़ारिज कर दी है। गुजरात हाई कोर्ट के फ़ैसले पर बीजेपी ने कहा है कि अगर राहुल गांधी ने इस मामले में माफी मांग ली होती, तो यह खत्म हो गया होता. अपमानित करना उनकी फितरत है।
बंगाल में धर्म परिवर्तन, सीबीआई करवाई

कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर कथित रूप से जबरन धर्म परिवर्तन के मामले की जांच करने वाली सीबीआई ने अब इस मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
मणिपुर पर अमेरिका का बयान

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने शुक्रवार को अमेरिकी राजदूत के मणिपुर पर दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है।
सांसद बृज भूषण को समन

दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने महिला कुश्ती खिलाड़ियों के यौन शोषण के मामले में बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को समन जारी किया है।
नोएडा में दो चीनी नागरिक हिरासत में
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में रहने वाले दो चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया है. इनकी उम्र लगभग तीस वर्ष बताई जा रही है.
स्विट्ज़रलैंड ने हवाई हमलों से यूरोप की रक्षा करने के लिए बनाए जा रहे स्काई शील्ड प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए अपनी हामी भर दी है.
बांग्लादेश : रोहिंग्या गुट भिड़े, 6 की मौत

बांग्लादेश की पुलिस का कहना है कि देश के पूर्वी इलाके में मौजूद रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में दो गुटों के बीच हुई लड़ाई में छह लोगों की मौत हुई है।
बालासोर रेल हादसा : 3 रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार
ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे की जांच करते हुए सीबीआई ने शुक्रवार को तीन रेलवे कर्मचारियों को गिरफ़्तार किया है।
आरबीआई का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि 30 जून को ख़त्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.853 अरब डॉलर बढ़कर 595.051 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
About Author
You may also like
लोकतंत्र का सबसे बड़ा तमाशा: जब संसद से चुनाव आयोग तक गूंजा ‘वोट चोर’ का नारा और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग!
1xbet app android apk review overview
دليل طرق الدفع والسحب في 1xbet 1xgames للمستخدمين في الإمارات
1xx Bet App Download APK: Steps and Methods for Safe Installation
دليل شامل لتسجيل حساب 1xbet العربي في الإمارات: خطوات التسجيل، التحقق، وطرق الدفع
