अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद गुप्त दस्तावेज़ों को संभालने के मामले में आरोप तय किए गए हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 76 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ़ कुल सात आरोप हैं जिनमें अनाधिकृत रूप से गुप्त दस्तावेज़ों को रखना शामिल हैं। ये दूसरा मौका है जब डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप तय किए हैं। पहली बार किसी पूर्व राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ पहली बार संघीय अभियोग तय किए गए हैं। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हैं।
अपने ख़िलाफ़ आरोप तय किए जाने पर उन्होंने सोशल मीडिया वेबसाइट ट्रुथ सोशल पर लिखा है – “मैंने कभी सोचा नहीं था कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के साथ ऐसा कुछ हो सकता है. ये अमेरिका के लिए काले दिन जैसा है. हम एक देश के रूप में तेजी से नीचे जा रहे हैं लेकिन हम मिलकर एक बार फिर अमेरिका को महान बनाएंगे.”
About Author
You may also like
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
कूटनीतिक शिखर सम्मेलन: ‘विकसित भारत’ और ‘इंडोनेशिया एमास’ के संकल्प को पूरा करने के लिए पीएम मोदी ने दिया साझा समृद्धि का मंत्र
भारत-इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय वार्ता : पीएम मोदी का राष्ट्रपति प्रासाद में भव्य स्वागत, रक्षा, डिजिटल और स्पेस समेत कई क्षेत्रों में हुए अहम समझौते
पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले डेथ थ्रेट : मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम पर मंडराया खतरा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
