ओडिशा। बीते शुक्रवार को ओडिशा के बाहानगा स्टेशन में हुए भीषण रेल दुर्घटना के बाद जिस स्कूल में मृतकों के शव रखे गए थे, उसके आज बेस्टस छत को आज जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार गिरा दिया गया है।
कल बालेश्वर के जिलाधीश और स्कूल प्रबंधन कमिटी (एस. एम. सी) के बीच हुई एक बैठक में कमिटी ने पूरी बिल्डिंग को तोड़कर नई बिल्डिंग बनाने की मांग की थी और कलेक्टर को इस संदर्भ में एक ज्ञापन भी दिया था.
लेकिन आज सुबह कलेक्टर दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने स्पष्ट किया कि इमारत गिराने के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है .
उन्होंने कहा; आज केवल छत को तोड़ा गया है क्योंकि उन कमरों में साफ सफाई की जरूरत है. पूरी बिल्डिंग को गिराने के बारे में निर्णय आज दिन के 11 बजे एस. एम. सी. के साथ होने वाली बैठक में लिया जाएगा।
स्कूल कमिटी के सदस्य राजाराम महापात्र ने मीडिया को बताया कि “हमने बिल्डिंग को गिराकर नई बिल्डिंग बनवाने की मांग की है क्योंकि अभिभावक अपने बच्चों को उस बिल्डिंग में भेजने के लिए तैयार नहीं हैं जहां दुर्घटना के बाद सैकड़ों शव रखे गए थे . वे कह रहे हैं कि बच्चे डरे हुए हैं।
गौरतलब है कि दुर्घटना में मृतकों को पहले इस स्कूल बिल्डिंग में रखा गया था जहां से उन्हें बाद में मुर्दाघर भेजा गया क्योंकि यह स्कूल दुर्घटना स्थल से केवल 500 मीटर की दूरी पर है।
About Author
You may also like
गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पैलिएटिव केयर पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित
महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 43वें वार्षिक सम्मानों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित : 14 मार्च 2027 को आयोजित होगा समारोह
खण्डेलवाल वैश्य समाज समिति उदयपुर के विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवा का उत्साह
स्टेट सीनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में उदयपुर का गौरव : नगर निगम के कार्यवाहक जमादार जुम्मा खान ने जीता कांस्य पदक
तीन सदियों की अटूट आस्था का महाकुंभ : कुमावतपुरा में श्री चारभुजानाथ मंदिर की 300वीं वर्षगांठ पर भक्ति के रंग में डूबी झीलों की नगरी
