कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में ट्रक ड्राइवर तलजिंदर सिंह के साथ उनके ट्रक में सफर किया। यह वीडियो राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया है।

वीडियो में राहुल गांधी ट्रक ड्राइवर तलजिंदर से कहते हैं, भारत में जो ट्रक मालिक हैं, उन्हें ड्राइवर की सुख सुविधा से कुछ लेना देना नहीं है।
सफर करते हुए राहुल गांधी तलजिंदर से पूछते हैं, कितना कमा लेते हो?
जवाब में तलजिंदर कहते हैं, भारत के हिसाब से तो बहुत बन जाता है। ड्राइवरी भी करते हैं तो चार-पांच लाख रुपये बन जाते हैं। यहां पर ट्रक वाला आराम से आठ से दस हजार डॉलर बना लेता है, जो भारतीय करेंसी में आठ लाख रुपये बनता है।
