हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मंगलवार को भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। बीते करीब 20 घंटे से किसान कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर जमे हुए हैं।
प्रदर्शन के कारण नेशनल हाईवे-44 पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है।
सोमवार को किसानों ने पिपली अनाज मंडी में किसान रैली की थी, जिसमें कोई हल नहीं निकलने पर किसानों ने पिपली में गीता द्वार के पास नेशनल हाईवे-44 को जाम लगा दिय।
किसान नेता रमनदीप सिंह मान ने मीडिया को बताया, “सोमवार को पिपली अनाज मंडी में किसान महारैली थी। करीब 25 हजार किसान पहुंच गए थे। एक बजे किसानों को फैसला सुनाना था, लेकिन तभी स्थानीय प्रशासन ने हमें कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर किसानों से बात करना चाहते हैं।
हमने पांच सदस्य कमेटी बनाकर एक दल मुलाकात के लिए करनाल भेजा. जब किसान पहुंचे तो हमें कहा गया कि सीएम चंडीगढ़ चले गए हैं. उसके बाद माहौल थोड़ा और गर्म हो गया।
उन्होंने बताया, “इसके बाद फैसला हुआ कि जब तक हमारी मांगे सरकार पूरी नहीं करेगी हम चंडीगढ़ हाईवे से नहीं उठेंगे और हमने सोमवार दोपहर तीन बजे से हाईवे जाम कर दिया।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम : पांचवीं बार पार्षद चुने गए पारस सिंघवी के सिर सजेगा उदयपुर मेयर का ताज, डिप्टी से सीधे महापौर की मुराद पूरी
उदयपुर कांग्रेस में पर्दे के पीछे की नूराकुश्ती : जब सिपहसालार ही जंग के मैदान से भाग खड़े हों
उदयपुर का नया जनादेश : सरकार तो सातवीं बार, पर बिजली गुल वही पुरानी!
उदयपुर की अनोखी बाड़ेबंदी: जो हारा वो ‘आज़ाद’, जो जीता वो फिर ‘क़ैद’; आचार्य के दरबार में वो 80 प्रत्याशी और वो 5 दावेदार
लोकतंत्र का बोर्डिंग पास : जीत के बाद बक्से में बंद ‘कमल’ और बाड़ेबंदी का नया शिफ़्ट
