
नई दिल्ली। भारत में क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान कई राज्यों से तोड़फोड़ और कथित हमलों की खबरें सामने आई हैं। इन घटनाओं को लेकर न सिर्फ़ देश के भीतर बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी व्यापक कवरेज देखने को मिली है।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, उत्तर प्रदेश और ओडिशा समेत कई राज्यों से ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट आई है, जिनमें क्रिसमस मना रहे लोगों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और हिंसा की बात कही गई है। मानवाधिकार संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इन घटनाओं पर चिंता जताते हुए ईसाई समुदाय की सुरक्षा की मांग की है।
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कुछ स्थानों पर हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों पर क्रिसमस समारोहों में बाधा डालने के आरोप लगे हैं। अरब टाइम्स (कुवैत) ने एक वीडियो का ज़िक्र किया है, जिसमें कुछ लोगों को क्रिसमस मना रही महिलाओं से टोपी उतारने और घर जाने को कहते हुए दिखाया गया है। हालांकि, किसी भी मीडिया हाउस ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है।
अरब टाइम्स के अनुसार, विशेषज्ञों का मानना है कि इन घटनाओं के पीछे ‘दक्षिणपंथी राष्ट्रवाद के बढ़ते प्रभाव’ की भूमिका हो सकती है। रिपोर्ट में ओडिशा और मध्य प्रदेश की घटनाओं का भी उल्लेख है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मॉल में तोड़फोड़ की घटना सामने आई, जहाँ कथित तौर पर लोगों से उनकी धार्मिक पहचान पूछी गई। मॉल प्रबंधन के अनुसार, इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ। वहीं, मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी प्रार्थना सभाओं के दौरान हंगामे की खबरें आई हैं।
ब्रिटेन के अख़बार द इंडिपेंडेंट ने लिखा है कि हिंदू राइट-विंग समूहों द्वारा क्रिसमस समारोहों में बाधा डाली गई, जिस पर ईसाई संगठनों और मानवाधिकार समूहों ने चिंता जताई है। वहीं, टीआरटी वर्ल्ड ने इसे “डर के साये में मनाया गया क्रिसमस” बताया है।
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और दिल्ली स्थित कैथेड्रल चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि क्रिसमस प्रेम, शांति और करुणा का संदेश देता है और समाज में भाईचारे को बढ़ावा देता है।
About Author
You may also like
गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में ‘सृजन–2026’ 13वें यूजी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन, ‘व्हाइट कोट सेरेमनी’ के साथ हुई भावी दंत चिकित्सकों की शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत
बुजुर्गों के संग बिताए स्नेह और संवाद के पल: सेंट्रल एकेडमी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने किया तारा संस्थान के राजकीय वृद्धाश्रम का भ्रमण
तड़के तीन बजे का सन्नाटा, एक छिपा हुआ रिकॉर्डर और ऋषभदेव थाने की वो रात
विदेश की प्रमुख ख़बरें : लीबिया के तट के पास यूक्रेनी समुद्री ड्रोन हमले में रूसी युद्धपोत मर्करी डूबा, अमेरिका ने बहरीन में अपने नागरिकों के लिए जारी की सुरक्षा चेतावनी
देश की प्रमुख खबरें : भारत-नेपाल संबंधों में नया अध्याय, पीएम मोदी और नेपाली समकक्ष बालेन शाह की द्विपक्षीय वार्ता के बाद सुरक्षा व स्वास्थ्य समेत 8 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर, इधर, भारत-न्यूज़ीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ
