
दमिश्क। सीरिया के होम्स शहर के वादी अल-दहाब इलाके में स्थित इमाम अली इब्न अबी तालिब मस्जिद में शुक्रवार को हुए एक आतंकी विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी सीरियाई स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से स्थानीय मीडिया ने दी है।

घायलों को इलाज के लिए होम्स के करम अल-लूज़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकारी समाचार एजेंसी सना के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही आंतरिक मंत्रालय की सुरक्षा इकाइयां मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेर लिया गया। संबंधित एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विस्फोट मस्जिद के भीतर लगाए गए विस्फोटक उपकरणों के कारण हुआ। एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से सना ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है।
इससे पहले 22 दिसंबर को सीरिया के अलेप्पो शहर में भी हिंसक घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें कई लोग मारे गए और घायल हुए थे। सीरियाई सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब तुर्की का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल दमिश्क में मौजूद था।
अधिकारियों ने आरोप लगाया कि सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज़ (एसडीएफ) से जुड़े तत्वों ने पूर्व समझौतों के बावजूद पीछे हटते हुए संयुक्त सुरक्षा चौकियों पर गोलीबारी की। इस हमले में आंतरिक सुरक्षा बल का एक सदस्य, एक सैनिक, कई सिविल डिफेंस कर्मी और नागरिक घायल हुए।
वहीं, एसडीएफ ने दावा किया कि उस पर ड्यूटी के दौरान हमला किया गया, जिसमें उसके दो सदस्य घायल हुए। संगठन ने यह भी बताया कि अलेप्पो में सिविल डिफेंस का एक चिह्नित पिकअप वाहन, जिसमें चार वर्दीधारी बचावकर्मी सवार थे, गोलीबारी की चपेट में आ गया। अलेप्पो स्वास्थ्य निदेशालय के अनुसार, इस घटना में चार लोग घायल हुए।
यह घटना ऐसे समय हुई है जब तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान, रक्षा मंत्री यासर गूलर और खुफिया प्रमुख इब्राहिम कालिन दमिश्क में सीरियाई नेता अहमद अल-शारा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय हालात और सुरक्षा सहयोग पर बातचीत कर रहे थे।
Syria, Homs, Mosque Blast, Imam Ali Ibn Abi Talib Mosque, Explosion, Casualties, Injured, Syrian Health Ministry, Security Forces, Investigation, SANA News Agency, Aleppo, Violence, Syrian Democratic Forces (SDF), Clashes, Civil Defense, Turkish Delegation, Hakan Fidan, Yasar Guler, Ibrahim Kalin, Damascus, Regional Security, Middle East Crisis
About Author
You may also like
Struggling With Your Essay? Tips to Get It Done Fast
बजरंगबली के आह्वान के साथ गूंजेगी रामधुन : लेकसिटी में आज से वृंदावन के कलाकारों द्वारा जीवंत होगी मर्यादा पुरुषोत्तम की लीला
How Personal Essays Reveal Growth Through Travel Education and Love
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर
