दिल्ली का मशहूर कुतुब मीनार तुर्की के रंग में रंगा क्यों दिखा?

दिल्ली। तुर्की अपने गणतंत्र के 100 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस मौके पर दिल्ली का मशहूर कुतुब मीनार तुर्की के रंग में रंगा हुआ नजर आया।

दिल्ली में तुर्की के दूतावास ने सोशल प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर तुर्की के झंडे में रंगे कुतुब मीनार की एक तस्वीर साझा की है।

पोस्ट में लिखा है, “नई दिल्ली में स्थित 13वीं सदी का ऐतिहासिक स्मारक क़ुतुब मीनार यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज है, इसे तुर्की के गणतंत्र मनाने के लिए तुर्की के झंडे के रंग में प्रकाशमान किया गया।”

तुर्की गणतंत्र 100 का हो गया!

(Visited 278 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply