लखनऊ में हो रहे वर्ल्ड कप के 29वें मैच में भारत ने कम स्कोर के बाद भी इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया। मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की तीखी गेंदबाजी के सामने कोई भी ब्रिटिश बल्लेबाज नहीं चल सका।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने का मौका दिया।
शुरुआती बल्लेबाजों के लड़खड़ाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय पारी को संभाला और 87 रनों की पारी खेली।
भारत के दूसरे ओपनर शुभमन गिल ज़्यादा देर विकेट पर नहीं टिक सके। चौथे ओवर में क्रिस वोक्स ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। गिल 13 गेंद में नौ रन ही बना सके।
भारत ने जीत के लिए इंग्लैंड को 230 रनों का लक्ष्य दिया था।
ये कोई बहुत बड़ा स्कोर नहीं था। इंग्लैंड की टीम जब रनों का पीछा करने उतरी तो बहुत आत्मविश्वास में थी।
लेकिन इंग्लैंड की पूरी टीम 129 रनों पर ही पवैलियन लौट गई।
मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार छठी जीत है और इसके साथ ही वर्ल्ड कप सेमी फ़ाइलन में भारत की जगह पक्की हो गई।
सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की इंग्लैंड की उम्मीद धुंधली हो गई है।
About Author
You may also like
दिल्ली की दहलीज : मक्खी मारने के लिए हथौड़ा और लोकतंत्र का तमाशा
अलविदा नाना : एक आग थी जो बुझ गई…
दिल्ली की सड़कों पर लोकतंत्र का सत्याग्रह : जंतर-मंतर के कुरुक्षेत्र में विपक्ष का नया शंखनाद
सेवा सेतु अभियान : जब निगम खुद चलकर चौखट तक आ जाए
जयपुर : अलंकार पीजी कॉलेज में 51वीं सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का समापन
