उदयपुर। अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से मंगलवार को वापस उदयपुर आए मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का सनातन धर्म-संस्कृति के अनुसार अभिनंदन किया गया।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह दोपहर 2.30 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक आए, जहां 21 वेदपाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ पुष्पवर्षा कर अगवानी की। जगदीश मंदिर के हेमेंद्र पुजारी के नेतृत्व में भी 5 अन्य ब्राह्मणों ने भी डॉ. मेवाड़ की अगवानी की। अन्य मेवाड़वासियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
इस दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि भगवान रामलला को भव्य मंदिर में विराजित देखकर ह्रदय आनंदित है।
बता दें, मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार में 1400 वर्षों से भी अधिक समय से यह परंपरा चली आ रही है कि राजपरिवार का सदस्य जब भी तीर्थ स्थल से वापस आते हैं तो उनकी अगवानी इसी तरह सनातन धर्म-संस्कृति के तहत होती है, जिसका अभी भी निर्वहन किया जा रहा है और आगे भी होता रहेगा।
About Author
You may also like
राजस्थान में ई-बसों का ऐतिहासिक सफर : सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर और भीलवाड़ा को दी 47 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
मानसून से पहले राजस्थान में तबादलों की बारिश, 178 RAS अधिकारियों के एक साथ हुए तबादले
कर्मचारियों की आस्था और संघर्ष का सम्मान : कमल प्रकाश बाबेल बने प्रदेश संगठन मंत्री, उदयपुर में हुआ आत्मीय अभिनंदन
उदयपुर में कागजी दावों और दौरों के बीच धरातल पर दम तोड़ती व्यवस्थाएं : सिर्फ निरीक्षणों में सिमटा विकास, शहर की बुनियादी समस्याएं जस की तस
अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर इजराइल-अमेरिका में तकरार : जेडी वेंस बोले—90 लाख की आबादी वाला देश अलग-थलग, हर समस्या का हल सिर्फ जंग नहीं
