कंगना रनौत की मेगा-बजट पीरियड पॉलिटिकल ड्रामा इमरजेंसी 14 जून को होगी रिलीज, इंदिरा गांधी के रोल में दिखेगी kangna

कार्तिक आर्यन की इस फ़िल्म से होगा बॉक्स ऑफिस मुक़ाबला
मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत एक के बाद एक अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा मुकाम हासिल किए हुए हैं।

दमदार कलाकार, अभिनेत्री अपने बहुप्रतीक्षित आगामी राजनीतिक ड्रामा ‘इमरजेंसी’ में एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयारी कर रही है, जिसमें वह पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं।

ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित, इमरजेंसी भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे विवादास्पद घटना का एक मेगा बजट चित्रण है। इसके मूल में सर्वकालिक सबसे सनसनीखेज नेताओं में से एक भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी खड़ी हैं।

कंगना रनौत की इमरजेंसी को मिली रिलीज डेट
दुनिया भर में एक भव्य रिलीज के लिए निर्धारित, इमरजेंसी 14 जून, 2024 को स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। कंगना रनौत द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित, फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर के माध्यम से की, जिसमें एक अखबार के पहले पन्ने पर उन्हें दिवंगत प्रधान मंत्री के रूप में नज़र आ रही है।

फिल्म पर अपने विचार साझा करते हुए, कंगना रनौत ने कहा, “इमरजेंसी मेरी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना है और मणिकर्णिका के बाद दूसरी निर्देशित फिल्म है, इस बड़े बजट, भव्य पीरियड ड्रामा के लिए हमारे पास सर्वश्रेष्ठ भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाएं एक साथ आ रहे हैं ।”


इमरजेंसी में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ज़ी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित, फिल्म का संगीत संचित बल्हारा और पटकथा और संवाद रितेश शाह द्वारा दिया गया है।

(Visited 27 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply