आगरा। ताजमहल के शहर आगरा में हाल ही में एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। लकड़हारा मस्जिद में एक अर्धनग्न युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोग लगातार पोस्ट कर रहे है, जहां लोग #मस्जिदमेंबेटीकीअधनंगीमौत हैशटैग के साथ न्याय की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन, इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश भी की जा रही है।
सोशल मीडिया पर उठी बवाल की लहर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोग इस जघन्य अपराध के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। कुछ लोग इसे निष्पक्ष रूप से न्याय की लड़ाई बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे हिंदू-मुस्लिम विवाद का मुद्दा बना रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा, “अगर पीड़िता मुस्लिम होती तो…”, और “हिंदू लड़की की मस्जिद में हत्या”, जो कि सच्चाई से परे है।
पुलिस का त्वरित एक्शन
आगरा पुलिस कमिश्नर ने X पर स्पष्टीकरण देते हुए लिखा, “पीड़िता मुस्लिम है और मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।” पुलिस तेजी से मामले की तहकीकात में जुटी है।
घटना का रहस्य
ताजमहल के पास स्थित लकड़हारा मस्जिद में युवती की लाश मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। युवती का सिर पत्थर से कुचल दिया गया था और लाश खून से सनी हुई थी। पुलिस की जांच में महिला के पर्स से आमिर नामक युवक का फोटो मिला। पुलिस ने आमिर को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
युवक की मां का खुलासा
आमिर की मां ने पुलिस को बताया कि उसने ही वह फोटो युवती को दिया था। वह झाड़फूंक करने वालों के संपर्क में थी और बेटे के कामकाज ठीक करने के लिए फोटो दिया था। युवती मस्जिद में सफाई का काम करती थी और तलाकशुदा थी। उसकी एक छोटी बेटी भी है।
हत्या की गुत्थी सुलझने की ओर
पुलिस को संदेह है कि यह हत्या मस्जिद में आने-जाने वाले किसी व्यक्ति से जुड़ी हो सकती है। मामले की जांच जारी है और पुलिस कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही हत्यारों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का आश्वासन दे रही है।
About Author
You may also like
पर्दे के पीछे : मंझे हुए डायरेक्टर की फ्लॉप ‘शो-रील’ बनता लेकसिटी का मेला
जंग के खिलाफ जंग : हिंदुस्तान जिंक के नए एलॉय और भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर इकोनॉमिक्स
शाम ज़रा-सी गुलाबी क्या हुई, उदयपुर ने अपनी पुरानी शॉल उतारकर सुरों की चादर ओढ़ ली
पुस्तक विमर्श व समीक्षा: जब भूगोलवेत्ता की दृष्टि ने रचा काव्य का आईना—’प्रकृति के प्रतिबिंब’
टाउनहॉल में जब सियासत की नब्ज पर चला हास्य का नश्तर : गौरव गुप्ता ने जब पार्षदों से पूछा कमीशन का हिसाब, तो लोटपोट हुआ उदयपुर
