
उदयपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास मंगलवार शाम गणगौर पूजन के दौरान गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे के बाद उन्हें अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
चिकित्सकीय रिपोर्ट और परिजन का बयान
डॉ. गिरीश अमलानी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया कि, गिरिजा व्यास 90% तक जल चुकी हैं और सिर में चोट लगने के कारण ब्रेन हेमरेज हुआ है। उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, और फिलहाल सर्जरी संभव नहीं है।
हालांकि, उनके भाई गोपाल शर्मा ने डॉक्टरों के इस बयान से असहमति जताते हुए कहा कि “दीदी सिर्फ आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर जरूर है, लेकिन ब्रेन हेमरेज और वेंटिलेटर जैसी बातें सही नहीं हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।”
राजनीतिक जगत की दुआएं
गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता और समर्थक लगातार परिवार से संपर्क में हैं। राजस्थान कांग्रेस के कई नेताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
गिरिजा व्यास : कांग्रेस की मजबूत स्तंभ
गिरिजा व्यास कांग्रेस पार्टी में एक महत्वपूर्ण चेहरा रही हैं। वे दो बार राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने अपनी भूमिका निभाई। 1985 से 1990 तक वे राजस्थान विधानसभा की सदस्य रहीं, वहीं 1991 में पहली बार सांसद बनीं।
कांग्रेस पार्टी के प्रचार और मीडिया में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे कांग्रेस के मुखपत्र “कांग्रेस संदेश” की संपादक इन चीफ भी रह चुकी हैं।
उनकी गंभीर स्थिति को लेकर पूरा राजनीतिक गलियारा चिंतित है और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।
About Author
You may also like
पुस्तक विमर्श व समीक्षा: जब भूगोलवेत्ता की दृष्टि ने रचा काव्य का आईना—’प्रकृति के प्रतिबिंब’
टाउनहॉल में जब सियासत की नब्ज पर चला हास्य का नश्तर : गौरव गुप्ता ने जब पार्षदों से पूछा कमीशन का हिसाब, तो लोटपोट हुआ उदयपुर
झील के शहर में सुरों का कारवां : किसी ने तराना छेड़ा, कोई ख़्वाब बनकर नाचा, उदयपुर की शाम हुई अपने ही सितारों के नाम
तकनीक, अनुसंधान और नवाचार से बदलेगा नर्सिंग का स्वरूप: गीतांजलि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय नर्सिंग सम्मेलन; विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ रहे मौजूद
जब ज़िन्दगी से हारकर मौत की आगोश में कूद पड़ा इंसान, तब फ़रिश्ता बनकर पानी में उतरा जवान; गणगौर घाट पर थमी मौत की आहट
