भूटान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया गया है।
सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा, “आज एक भारतीय नेता के रूप में जीवन का बहुत बड़ा दिन है। आपने मुझे भूटान के सर्वोच्च राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया है। हर अवॉर्ड अपने आप में विशेष होता ही है, लेकिन जब किसी अन्य देश से अवॉर्ड मिलता है, तो ये भरोसा मजबूत होता है कि हम दोनों देश सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “हमारा ये विश्वास भी बढ़ता है कि हमारे प्रयासों से दोनों देशों के लोगों का कल्याण हुआ है। हमें और अधिक परिश्रम करने का उत्साह मिलता है। ये सम्मान मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है। ये भारत और 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। भूटान के महान भूमि पर मैं सभी भारतवासियों की ओर से ये सम्मान नम्रता से स्वीकार करता हूं। इसके लिए आपका और भूटान की जनता का हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूं।
About Author
You may also like
उदयपुर निकाय चुनाव : वार्ड 6 में पूर्व पार्षद दिनेश गुप्ता की साख ही बनेगी भाजपा की ढाल, मुकाबले में दलपत सोनी के लिए साबित होंगे तुरुप का इक्का
वार्ड 45 में जनसंवाद : बीजेपी प्रत्याशी दिनेश भट्ट ने मोहल्लों में नापी धरातल की नब्ज, वंचितों के हक और समग्र विकास का रखा विजन
सत्य निकेतन की शिक्षा-सुरंग : अठारह हज़ारी पिंजरे, कांपती नींवें और शोक संदेशों की मौसमी बारिश
तीसरी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन : 9700 से अधिक धावकों ने रचा इतिहास, 27 राज्यों व 6 देशों से पहुंचे रनर्स, 99.99 प्रतिशत शुद्ध जिंक मेडल बने आकर्षण
अंधेरे से उजालों का सफर : जब उदयपुर में प्रज्ञा चक्षु बच्चों की हथेलियों पर उतरी आधुनिक तकनीक, नम आंखों में चमक उठा आत्मनिर्भरता का ख्वाब
