दिल्ली। दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेजा गया है।
सीएम केजरीवाल को नई दिल्ली स्थित उनके आवास से ईडी ने गिरफ्तार किया था।
राउज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल जज कावेरी बवेजा ने कहा कि केजरीवाल को 28 मार्च दोपहर दो बजे अदालत में पेश किया जाएगा। ईडी ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी जिस पर ये फ़ैसला आया है।
एजेंसी की तरफ़ से कोर्ट में पेश होते हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने कहा कि केजरीवाल ने ‘साउथ ग्रुप’ के कुछ आरोपियों से पंजाब में चुनाव लड़ने के लिए 100 करोड़ रुपये मांगे थे।
उन्होंने ये भी अदालत में कहा कि हवाला रूट से हासिल 45 करोड़ रुपये की ‘रिश्वत’ का इस्तेमाल गोवा चुनाव में किया गया।
उधर, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने ED की इस कार्रवाई की आलोचना की है। सभी विपक्षी दलों ने भरोसा दिलाया है कि वे सभी केजरीवाल के साथ खड़े हैं।
कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल का नाम लिए बगैर पोस्ट किया और लिखा, ‘कर्म प्रधान विश्व रचि राखा, जो जस करहि सो तस फल चाखा’ दरअसल यह चौपाई रामचरित मानस की है जिसमें गोस्वामी तुलसीदास कर्म के महत्व पर जोर देते हुए वे कहते हैं यह संसार, यह विश्व कर्म प्रधान है. जो व्यक्ति जैसा करता है उसे वैसे ही फल की प्राप्ति होती है।
About Author
You may also like
गुलाब बाग : शहर की धड़कनों में महकती यादें, उम्र की शाम और एक वादा, मेयर-डिप्टी मेयर व पार्षदों का सम्मान
34 हज़ार फीट पर भारतीय संस्कार और शौर्य : जब कैप्टन स्मित के अदम्य साहस के आगे नतमस्तक हुई दुनिया
उदयसागर की छाती पर पांच साल का शाही अट्टहास
साउथ अफ्रीका के बाद भारत बना 400+ चेज करने वाला दूसरा देश : गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत
NATIONAL BULLETIN : Major News Headlines from India and Around the World
