विश्व संगीत दिवस पर सजी गीतों भरी शाम, गीत-गजलों की प्रस्तुति से समां बांधा


उदयपुर। विश्व संगीत दिवस के मौके पर शुक्रवार को शहर के पंचवटी स्थित हाउस ऑफ गोरमेट में एक संगीत निशा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ख्यातनाम गजल-गीतकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

कार्यक्रम के आरंभ में संगीत निशा के संयोजक आदिल पठान ने अतिथियों व कलाकारों का स्वागत किया तथा इस आयोजन की पृष्ठभूमि प्रस्तुत की। ख्यातनाम गजल गायक फैयाज खान ने संगीत निशा का शुभारंभ करते हुए यमन, राग जोग खयाल सुनाया और दाद बटौरी। इस दौरान सनातनी शायर व गीतकार कपिल पालीवाल ने भी गीत-गजल की प्रस्तुति दी। संगीत निशा में रशीद खान, फैयाज खां, यूके से आए रईस अहमद जयपुरी, वसीम अहमद जयपुरी, शाहरुख, अंकित चौहान, श्रेयांस कंठालिया, कोमल राज, हीना, कर्दम सहित 20 से अधिक कलाकारों ने अलग-अलग राग-रागिनियों में गीत-गजलों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। कार्यक्रम में दीपेश कोठारी,  हेमंत जोशी, आशुतोष सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद थे।

(Visited 48 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply