उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले भर में योगमय वातावरण दिखाई दिया। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यालयों एवं सस्थाओं में योग दिवस पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हर वर्ग ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
योग के जिला नोडल अधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि जिले भर में 1 लाख 22 हजार से अधिक लोगों ने योगाभ्यास कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, ग्राम पंचायत स्तर सहित विभिन्न विभागों, संस्थाओं, संगठनों की ओर से कुल 5491 स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रम में कुल 1 लाख 22 हजार 765 प्रतिभागियों ने योग किया, जिसमें 38 हजार 660 महिला एवं 84 हजार 105 पुरूष प्रतिभागी शामिल है। वहीं 18 वर्ष से कम आयु के 38930 एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के 44860 प्रतिभागियों ने योग के प्रति उत्साह दिखाया।
फोटो जर्नलिस्ट : कमल कुमावत












About Author
You may also like
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा न देने पर कांग्रेस में गुस्सा : पूर्व सांसद रघुवीर मीणा बोले—यह आदिवासी शहीदों का अपमान
प्रथम पुण्यतिथि : स्व. रविश कोटीफोड़ा जैन की मधुर स्मृतियां आज भी सभी के दिलों में हैं जीवंत
लाे जन-आक्रोश के आगे झुका प्रशासन : गुलाबबाग में सुखिया सोमवार मेले के आयोजन को मिली हरी झंडी
गुलाबबाग में सुखिया सोमवार के मेले बंद, प्रशासनिक तानाशाही का शिकार हुई उदयपुर की बरसों पुरानी परंपरा, जनता में आक्रोश
सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा हमला : गहलोत जादूगर हैं, कांग्रेस में हेराफेरी के लिए जाने जाते हैं, डोटासरा की बातों का जवाब दें
