डॉ. विकास लड्ढा भारत भूषण पुरस्कार से भोपाल में सम्मानित

भारतीय शेयर बाजार के तकनीकी विश्लेषण में मिला पुरस्कार

भारतीय वायु सेना के एयर कमोडोर और बॉलीवुड अभिनेता द्वारा सम्मानित

राजसमंद। जहां हुनर होता है वहां उम्र मायने नहीं रखती। कहते हैं जो सीढ़ीनुमा   सफर तय करता है, उसे शिखर पर पहुंचने में वक्त तो लगता है लेकिन फिर वो पहचान का मोहताज नहीं रहता और ऐसा ही सफर तय किया है किंग ऑफ निफ्टी के यूवा डायरेक्टर विकास लड्ढा ने।

17 दिसंबर 2023 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सरकारी मान्यता प्राप्त संस्था नेशनल एंटी हैरेसमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना के एयर कमोडोर सलमान अख्तर और बॉलीवुड अभिनेता रमेश गोयल द्वारा भारतीय शेयर बाजार के होनहार तकनीकी विश्लेषक डॉ विकास लढ़ा को भारत भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विकास लड्ढा ने कहा कि स्टॉक मार्केट में कार्य करने वाले देश के प्रत्येक युवा को तकनीकि रूप से शिक्षित करना ही उनका सबसे बड़ा उद्देश्य है। 

भोपाल में भारत भूषण पुरस्कार से सम्मानित एलएलबी, डीएलएल, एमबीए, एमएसडब्ल्यू डॉ विकास लड्ढा को पिछले दिनों ही भारतीय शेयर बाज़ार तकनीकि विश्लेषण में पीएच.डी विषय पर डॉक्टरी करने के बाद नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षा प्रतिभा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

(Visited 209 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply