उदयपुर। दीन दु:खी, मानवता एवं आदिवासियों की सेवा में समर्पित नारायण सेवा संस्थान का सोमवार को आदिवासी क्षेत्र उखलियात में फ्री चिकित्सा-जांच,दवाई वितरण एवं सहायता शिविर सम्पन्न हुआ।

संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि संस्थान की मुहीम ‘सुकून भरी सर्दी’ के तहत निदेशक वन्दना अग्रवाल के नेतृत्व में विशाल शिविर उखलियात में लगाया गया। जिसमें 202 बच्चों, महिलाओं व लोगों का मेडिकल चैकअप हुआ और डॉक्टर्स की परामर्श पर उन्हें निःशुल्क दवाईयाँ दी गई। शिविर में करीब 1600 आदिवासी जन आए। इस दौरान 500 स्वेटर, 500 कम्बल, 500 बच्चों को ड्रेस,जूते,मौजे,लुगड़ी,धोती और बिस्किट के साथ सभी को निःशुल्क भोजन पैकेट बांटे गए और बच्चों को नहला धुलाकर साफ स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। आगे की जानकारी संयोजक रविश कावड़िया ने देते हुए कहां तंजानिया से आए भरत भाई परमार और वैशाली परमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर कैंप में शिरकत की। वे संस्थान से कई वर्ष से जुड़े है।

दार-ए -सलाम में दो आर्टिफिशियल लिम्ब शिविर आयोजित कर चुके है। परमार के माध्यम से तंजानिया के 500 से अधिक दुर्घटनाग्रस्त दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ-पैर मिले है। उन्होंने आदिवासी क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए मदद देने का भी भरोसा दिलाया है। संचालन महिम जैन ने किया।
About Author
You may also like
केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे और धरना खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में क्या कहा-यहां पढ़िए
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा—मोदी सरकार की रणनीति में बड़ा बदलाव या मजबूरी? पढ़ें 5 बड़े कारण
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन : शुद्ध लाभ 145 प्रतिशत बढ़कर 5,469 करोड़ हुआ
1160 किमी की 43 दिवसीय पैदल केदारनाथ यात्रा पूरी करने पर चार युवाओं का सम्मान; Helping Youth Sansthan ने की पहल
