उदयपुर। प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान एसेंट उदयपुर ने रेस-2024 परीक्षा के टॉपर्स का सम्मान समारोह आयोजित रविवार को सेंट्रल अकादमी स्कूल सभागार में आयोजित किया।

परीक्षा के सम्मान समारोह में कक्षा 6 से 12 तक के कुल 150 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया । रैंक 1 पर आये विद्यार्थियों को 11000 कैश प्राइज, रैंक 2 आये विद्यार्थियों को 7100 कैश प्राइज ओर रैंक 3 पर आये विद्यार्थियों को 5100 कैश प्राइज से विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा हर कक्षा के सभी विद्यार्थियों को स्मार्ट घड़ी, सर्टिफिकेट ओर स्म्रति चिन्ह से सम्मानित किया गया । संस्थान की समारोह में कुल 500 से अधिक विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
इस समान समारोह के मुख्य अतिथि सेंट्रल अकादमी स्कूल के प्रिंसिपल हनुमान सर उपस्तिथ रहे। एसेंट संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज बिसारती ओर अकादमिक डायरेक्टर मुकेश बिसारती ने सभी अतिथियों का स्वागत फूलो ओर स्मृति चिन्हों से किया।
संस्थान की इस आयोजन पर निदेशक मनोज बिसारती ने बताया कि रेस परीक्षा का आयोजन उदयपुर ओर उदयपुर संभाग के सभी जिलों में आयोजित किया गया था । इस परीक्षा मैं कुल पंद्रह हजार से अधिक विद्यार्थी ने परीक्षा ने भाग लिया ओर उदयपुर के साथ साथ मेवाड़ के सभी विद्यालयों का सहयोग रहा । विद्यालयों के सहयोग ओर सभी प्राध्यापकों के सहयोग के बिना रेस परीक्षा को सफल बनाना संभव नही था।
संस्थान की इस सफलता पर मुख्य अतिथि श्री हनुमान सर ने भविष्य में आने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं बताया कि उदयपुर भी मेडिकल और आईआईटी के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ गया है और आसपास ओर एसेंट के सभी चयनित विद्यार्थी उदयपुर एवं एसेंट का नाम पूरे भारत में रोशन कर रहे हैं । रेस परीक्षा का समान समारोह आने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करता हैं।
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज बिसारति ने बताया कि एसेंट प्रतिवर्ष उदयपुर के सबसे सर्वश्रेष्ठ परिणाम दे रहा है और इस वर्ष भी मेडिकल और आईआईटी की परीक्षा के बहुत से टॉपर एसेंट के ही विद्यार्थी हैं।
उन्होंने भविष्य में आने वाले सभी विद्यार्थियों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी एवं अपने अध्यापकों और अभिभावकों का आदर और उनकी बात समझने की सलाह भी दी।
संस्थान के रेस परीक्षा समारोह में संस्थान के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम को कोर्ट से बड़ा झटका : टाउनहॉल स्थित हाथीवाला पार्किंग की 2.15 लाख की सिक्योरिटी राशि 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाने के आदेश
जिला परिषद चुनाव के 47 वार्डों का सियासी विश्लेषण : सीधे मुकाबले और सामान्य सीटों पर भाजपा को मिली बढ़त, तो त्रिकोणीय-चतुष्कोणीय संघर्ष व एसटी आरक्षित वार्डों में कांग्रेस ने मारी बाजी
उदयपुर जिला परिषद चुनाव का सियासी गणित : बदलाव की चाहत के बीच वोटों के बिखराव की पहेली
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि : एक ही किडनी और दुर्लभ जन्मजात विकृति (MRKH सिंड्रोम) से पीड़ित 18 वर्षीय युवती की सफल सर्जरी
उदयपुर में 30 नवंबर को धूमधाम से होगा 41 जोड़ों का सामूहिक तुलसी विवाह समारोह
