लतीफ

- 10 व 11 दिसम्बर को उदयपुर में होने है प्री-वेडिंग फंक्शन
- मेहमानों के लिए तीन होटलें बुक, आज आ सकते है परिवार
- गौतम अडाणी इन दिनों राजस्थान में, आज पुष्कर में शादी में शिरकत की
- 22 दिसम्बर को भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी उदयपुर में करेगी शादी
उदयपुर, 8 दिसम्बर। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी इशा अंबानी की प्री-वेडिंग के बाद अब लेकसिटी देश के एक और बड़े उद्योग घराने गौतम अडाणी के बेटे की प्री-वेडिंग का साक्षी बनने जा रहा है। जानकारी के अनुसार गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी के प्री-वेडिंग पंâक्शन आगामी 10 व 11 दिसम्बर को उदयपुर में होने है। इसके लिए उदयपुर की तीन बड़ी होटलों को बुक किया गया है। जिनमें दुल्हा-दुल्हन के परिवार व मेहमान ठहरेंगे। सोमवार को दुल्हा-दुल्हन के परिवार के उदयपुर पहुंचने की संभावना है। कई रॉयल वेडिंग शादियों का साक्षी बन चुका उदयपुर इस माह में दो रॉयल फंक्शन होने है। जिनमें दूसरा फंक्शन भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की शादी है जो 22 दिसम्बर को उदयपुर में होनी है। इसके लिए सिंधु अपनी शादी का कार्ड सचिन तेंदुलकर को देने पहुंची और तस्वीर भी साझा की।
देश के बड़े उद्योगपति गौतम अडाणी के घर में शहनाई बजने वाली है और इस शहनाई की शुरूआती धुन उदयपुर में बजेगी जो प्री-वेडिंग के रूप में होगी। गौतम अडाणी के छोटे बेटे जीत अडाणी की शादी हीरा कारोबारी की बेटी दीवा जैमिन शाह के साथ होनी है। वर्ष 2023 में जीत व दीवा की सगाई हुई थी इसके बाद अब वे वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। इसके लिए 10 व 11 दिसम्बर को उदयपुर में प्री-वेडिंग के फंक्शन होने है। इसके लिए शहर की प्रमुख फाइव व सेवन स्टार होटल लैक पैलेस, लीला पैलेस व उदय विलास को बुक किया गया है। यहीं पर मेहमानों को ठहराया जाएगा और दो दिन पंâक्शन होंगे। प्री-वेडिंग फंक्शन को लेकर नवम्बर माह में गौतम अडाणी व उनका परिवार उदयपुर पहुंचा था व यहां होने वाले इवेंट्स के लिए पूरी तैयारियों व मेहमानों को परोसे जाने वाले व्यंजनों की जानकारी ली थी।
ज्ञातव्य है कि गौतम अडाणी इन दिनों राजस्थान में ही है। अडाणी शुक्रवार को उनके भाई राजेश अडाणी के बर्डथे पार्टी जो जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई उसमें शामिल हुए। शनिवार को यह पार्टी हुई जिसमें सिंगर शंकर महादेवन ने परफॉर्म किया था। इसके बाद अडाणी आज पुष्कर पहुंचे जहां वे अडाणी समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव रस्तोगी के बेटे की शादी में शामिल हुए। अडाणी दोपहर को किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंच सड़क मार्ग से पुष्कर पहुंचे थे और शादी समारोह में शिरकत के बाद जयपुर लौट आए।
(Visited 34 times, 1 visits today)
About Author
You may also like
रील लाइफ से रियल लाइफ तक : जब टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने संभाली घायल ब्लॉगर के इलाज की जिम्मेदारी
हिंदुस्तान जिंक की सखी माइक्रोएंटरप्राइज परियोजना : जब हुनर से गढ़ा जाता है नारी का स्वाभिमान
जिंक, ज़मीन और जन-कल्याण: कैसे हिंदुस्तान जिंक का स्वास्थ्य मॉडल खनन की पुरानी परिभाषा बदल रहा है
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
हिंदुस्तान जिंक का वित्तीय चमत्कार—कम लागत और जिंसों के बूम का अनूठा संगम
