उदयपुर। भारतीय प्रसारण सेवा के 1994 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राजेन्द्र नाहर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा उपमहानिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया हैं। साथ ही नाहर को आकाशवाणी महानिदेशालय ने उपमहानिदेशक पद पर आकाशवाणी उदयपुर पर ही पदस्थापित किया गया हैं। नाहर आकाशवाणी उदयपुर के साथ ही दक्षिण राजस्थान में स्थित कुल छह आकाशवाणी केन्द्रो का प्रभार देखेंगे।
उल्लेखनीय है कि नाहर के नेतृत्व में आकाशवाणी के विभिन्न केन्द्रो को कई बार राष्ट्रीय स्तर/ जोनल स्तर पर सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित केन्द्रो के प्रतिष्ठित पुरस्कारो से नवाजा जा चुका हैं। नाहर के नेतृत्व में राज्य के दक्षिण अंचल के प्रमुख केन्द्र आकाशवाणी उदयपुर को कई प्रतिष्ठित सम्मेलनो के आयोजनों का अवसर भी प्रदान किया जाता रहा हैं। इस अवसर पर केन्द्र के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नाहर का बहुमान किया।
About Author
You may also like
उदयपुर में 6 सितंबर को सजेगा खेल का महामंच: वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन की आधिकारिक जर्सी और पोस्टर का भव्य अनावरण
हिंदुस्तान जिंक ने छुई क्लीन एनर्जी में नई ऊंचाई: कुल बिजली खपत में रिन्यूएबल ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़कर 22 प्रतिशत पहुंची, पर्यावरण संरक्षण को मिला संबल
जब पर्दे पर गूंजे देशभक्ति के दमदार डायलॉग्स : 15 अगस्त पर रोंगटे खड़े कर देने वाले सिनेमाई संवाद और उनकी अमर कहानियां
गांव के चौपाल से डिजिटल खदानों तक: हिंदुस्तान जिंक में ‘नारी शक्ति’ रच रही आर्थिक स्वतंत्रता का नया इतिहास
हिंदुस्तान जिंक में Gen-Z को बढ़ावा : 35 वर्ष से कम उम्र के 10 प्रतिशत कर्मचारियों के पास लीडरशिप रोल
