
जयपुर। राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर संध्या का आरपीए परिसर में समारोहपूर्वक आयोजन किया गया। इसमें लोक कलाकारों ने लोक नृत्यों और लोक गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

चरी नृत्य…भवई नृत्य.. घूमर नृत्य…कालबेलिया नृत्य….आदि कार्यक्रमों को पुलिस ऑफीसर्स, जवान और प्रांगण में मौजूद गणमान्य लोगों ने खूब सराहा। मांगणियार लोक कलाकार स्वरुप खान के नगमों ने भी दर्शको का मन मोहा।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, अतिरिक्त सचिव गृह श्री आनंद कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री उत्कल रंजन साहू, महानिदेशक, पुलिस इंटेलीजेंस, श्री संजय अग्रवाल एवं महानिदेशक, पुलिस एससीआरबी एवं साइबर क्राइम श्री हेमंत प्रियदर्शी के अलावा पुलिस मुख्यालय, पुलिस आयुक्तालय और पुलिस अकादमी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित अन्य पुलिस अधिकारी, पुलिस जवान और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


About Author
You may also like
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
राजस्थान निकाय चुनाव : 39 जिलों की 162 निकायों में लोकतंत्र का उत्सव, सुबह से कतारों में दिखे वोटर, 57 लाख से अधिक लोग चुनेंगे शहर की सरकार
हिन्दुस्तान जिंक समर्थित घाटावाली माताजी FPC का टर्नओवर 3.03 करोड़ रुपए, ताज ग्रुप से गौअम का B2B टाई-अप
पर्दे के पीछे का उदयपुर : जब हर चौखट पर सजता है दरबारे-खास और किरदार बदलते हैं नकाब
सत्य निकेतन की शिक्षा-सुरंग : अठारह हज़ारी पिंजरे, कांपती नींवें और शोक संदेशों की मौसमी बारिश
