उदयपुर। उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी, विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इक़बाल सक्का ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश को समर्पित करने के लिए सोने से भारत की सर जमीन पर सुई के छेद से आर पार होने वाला विश्व का सबसे छोटा भारत का नक्शा और तिरंगा झंडा बनाया।
डॉक्टर इकबाल ने 0.00 मिली ग्राम सोने में सिर्फ 2 मिली मीटर का भारत का नक्शा और साथ में एक मिलीमीटर का तिरंगा झंडा बनाया है।
इस कलाकृति को सुई की नोक पर सजाकर राष्ट्रभक्ति का अनूठा परिचय दिया है। सक्का ने बताया कि विश्व की सबसे छोटी इन कलाकृतियों को देश के राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय नई दिल्ली को भेंट करने हेतु देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, कला एवं सांस्कृतिक मंत्री व राष्ट्र आधुनिक कला संग्रहालय के महासचिव को पत्र भी लिखा है।
About Author
You may also like
कमर पर हाथ, चेहरे पर बेफिक्री: जब खाकी के रसूख के आगे घुटने टेकने लगे व्यवस्था!
कन्हैयालाल हत्याकांड : अपराध की प्रकृति आतंकी कृत्य, लंबी हिरासत जमानत का आधार नहीं—राजस्थान हाईकोर्ट का विधि-सम्मत विश्लेषण
बड़े अस्पताल में इमरजेंसी के बेजान दरवाजे और इंसानियत की धड़कन : परदे के पीछे का दर्द
झीलों के शहर में प्यास की नौटंकी और सड़े हुए पाइप
जयपुर में राडो की ढाई करोड़ की सनसनीखेज डकैती!
