कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी की चर्चा तेज़, उदयपुर के फेयरमोंट पैलेस में होंगी रॉयल वेडिंग?


नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों जहां अपनी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की सफलता का जश्न मना रही हैं, वहीं उनकी बहन नूपुर सेनन की शादी को लेकर चर्चाएँ तेज़ हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नूपुर सेनन जनवरी में उदयपुर के आलीशान फेयरमोंट उदयपुर पैलेस में गायक स्टेबिन बेन के साथ सात फेरे लेने वाली हैं।

हालांकि दोनों की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, फिर भी उनकी शादी को लेकर तैयारियाँ और लोकेशन से जुड़ी जानकारी लगातार सामने आ रही है। नूपुर और स्टेबिन पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर साथ दिखाई देते हैं।

8-9 जनवरी को हो सकती है दो दिवसीय ग्रैंड सेरेमनी

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, शादी 8 और 9 जनवरी को आयोजित की जाएगी। फेयरमोंट उदयपुर बॉलीवुड सेलिब्रिटी वेडिंग्स के लिए जाना जाता है और अपनी रॉयल मेहमाननवाज़ी के लिए मशहूर है।

सूत्रों के मुताबिक यह शादी निजी होगी लेकिन पूरी तरह ग्लैमरस, जिसमें बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के चुनिंदा मेहमान शामिल होंगे।

शादी पर कितना होगा खर्च?

डेस्टिनेशन वेडिंग के खर्च को लेकर उदयपुर के शाही परिवार के उत्तराधिकारी द्वारा दिए गए बयान ने भी चर्चा बढ़ा दी है। उन्होंने कहा—

“चाय में जितनी चीनी डालोगे, चाय उतनी मीठी बनेगी… चाहे लाखों की बात हो या करोड़ों की, सब संभव है।”

फेयरमोंट पैलेस में 327 कमरे और सुइट हैं, जो 18 एकड़ में फैला है। Booking.com के अनुसार, एक कमरे की कीमत ₹49,000 से ₹61,000 प्रति रात के बीच है। ऐसे में शादी का कुल बजट आसानी से कई करोड़ तक पहुंच सकता है।

अभी भी आधिकारिक बयान का इंतज़ार

नूपुर सेनन एक बिजनेसवुमन हैं और स्टेबिन बेन एक लोकप्रिय सिंगर। दोनों की शादी की खबरों ने फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार बना हुआ है।

(Visited 21 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply