
उदयपुर। विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर द उदयपुर पोस्ट प्रोडक्शन वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े फोटोग्राफरों ने शनिवार को उदयपुर नगर निगम डिप्टी मेयर पारस सिंघवी के नेतृत्व फ़तेह स्कूल ग्राउंड में 101 पौधे लगाए।

एसोसिएशन संरक्षक एसपी चौहान द्वारा उदयपुर नगर निगम के क्षेत्राधिकार में आने वाले किसी एक गार्डन या बाग को गोद लेकर डवलप करने की बात कही। हालांकि बदलते युग के साथ ही आ रहे लगातार फोटोग्राफी व्यवसाय में बदलाव को लेकर भी कई प्रकार की चिंताजनक बातों को भी रखा गया।

बदलते युग में हर हाथ मोबाइल आने से हर व्यक्ति फोटोग्राफर में तब्दील होता जा रहा है। उससे कहीं ना कहीं फोटोग्राफरों का व्यवसाय से जुड़े लोग की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है उसे भी सहारा दे अपने साथ ले चलने की बात भी कही।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत संगठन के संरक्षक ललित आमेटा, सुरेश छाबड़ा, अध्यक्ष त्रिभुवन आमेटा, उपाध्यक्ष कमल कुमावत, सचिव गणपत सालवी, संगठन मंत्री बजरंग सिंह, घनश्याम प्रजापत और मीडिया प्रभारी योगेश सुखवाल दीपक सिंघल सभी मौजूद रहे।







About Author
You may also like
परिंदों के मसीहा की जबरदस्त कहानी : केन्या के ‘नैरोबी बर्डमैन’ रोजर्स ओलू मगुथा, जो कचरे के ढेर से प्लास्टिक चुनते हुए बचाते हैं घायल पक्षियों की जान
आंखों में उम्मीद और चेहरों पर राहत की मुस्कान : हिंदुस्तान जिंक और ममता एचआईएमसी ने आदिवासी अंचलों तक पहुंचाई स्वास्थ्य की संजीवनी
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
धौलपुर की परियोजना बालवर्धन : मासूमों के चेहरों पर लौटेगी मुस्कान, कुपोषण के खिलाफ नंद घर और आईपीई ग्लोबल की ममता भरी पहल
