
सबसे बड़ी जीत पर पीएम मोदी ने दी सांसद मेवाड़ को बधाई
विकास कार्यों को लेकर भी हुई सकारात्मक चर्चा
राजसमंद। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसद के बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। पीएम मोदी ने राजस्थान से सबसे बड़ी जीत के लिए सांसद मेवाड़ को बधाई भी दी।
इस अवसर पर सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने लोकसभा चुनाव में उन पर विश्वास व्यक्त करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य में पूरे समर्पण के साथ कार्य करूंगी।
शिष्टाचार भेंट के दौरान राजसमंद संसदीय क्षेत्र के लंबित और नए विकास कार्यों को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। भेंट के उपरांत अपने वक्तव्य में सांसद मेवाड़ ने कहा कि पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सकारात्मक कार्यों के प्रति विशिष्ट ऊर्जा की अनुभूति हो रही है। यह पूरे राष्ट्र का सौभाग्य है कि हमें तीसरी बार मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला।
About Author
You may also like
विधायक ताराचंद जैन की तत्परता से टला उदयपुर का जल संकट: 72 घंटे के तुगलकी फरमान पर रोक, 48 घंटे में ही होगी जलापूर्ति
भ्रष्टाचार की इस अनवरत दास्तान का अंत कहां? उदयपुर के बाद अब राजसमंद में 25 लाख की रिश्वत का नंगा नाच
विद्यापीठ कार्यकारी परिषद की बैठक : नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत, पूर्व कुलपति के कार्यकाल की होगी उच्चस्तरीय जांच
आस्था की पावन पराकाष्ठा : उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी ने इंदौर पहुंचकर गुरुदेव सुधा सागर जी महाराज से लिया आशीर्वाद
राष्ट्रीय पोषण माह : हिंदुस्तान जिंक की स्वास्थ्य सेवा परियोजना से 1,540 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित
