
उदयपुर। बीजेपी अब सड़कों से महलों तक पहुंच गई है। मेवाड़ राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को बीजेपी ज्वाइन कर ली है। उनके नाथद्वारा से चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। मेवाड़ राजघराने के सबसे लोकप्रिय कई सामाजिक मुद्दों पर गिनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने वाले लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी सियासत की दहलीज पर खड़े हैं। उनका रुख क्या होगा इसके लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा।
दरअसल बीजेपी के बड़े नेताओं से लगातार मुलाकात करने वाले लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के सियासी फैसले का सबको इंतजार है। विश्वराज सिंह से पहले लक्ष्यराज सिंह के बीजेपी ज्वाइन करने की चर्चा गरम थी, लेकिन महलों और किलों से निकलने वाली सियासी हवा ने भी मौसम की तरह अपना रुख बदल दिया। मीडिया के कई मंचों पर लक्ष्यराज सिंह से सियासत में आने का सवाल ही पूछा गया, लेकिन उनका एक ही जवाब था कि समाज में सेवा करने के कई रास्ते हैं। उन्होंने सक्रिय राजनीति में आने से इनकार भी नहीं किया।

विश्वराज सिंह ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताते हुए कहा कि सभी ने मुझे पार्टी में शामिल होने का मौका दिया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व सांसद दीया कुमारी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने मोदी सरकार के कामकाज की प्रशंसा की। भगवान एकलिंगनाथ से प्रार्थना करता हूं हम सब साथ मिलकर सही रास्ते पर प्रगति की ओर बढ़ते रहें।
विश्वराज सिंह और विधानसभा चुनाव
विश्वराज सिंह ने भाजपा में शामिल होकर इतिहास को दोहराया है। इससे पहले उनके पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ ने भाजपा में शामिल होकर चित्तौड़गढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ा था और एक बार सांसद चुने गए। गुलाबचंद कटारिया के असम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद उदयपुर बीजेपी में दावेदारों की बाढ़ सी आई हुई है। विश्वराज सिंह का नाम अब उदयपुर शहर और नाथद्वारा सीट से चुनाव लड़ने के लिए चलाया जा रहा है।
क्या दीया कुमारी का रहा अहम रोल

मेवाड़ को भाजपा में शामिल कराने में राजसमंद सांसद दीया कुमारी का अहम रोल बताया जा रहा है। दीया कुमारी ने राजसमंद से चुनाव लड़ने से पहले और जीतने के बाद महेंद्र सिंह मेवाड़ का आशीर्वाद लिया था।
About Author
You may also like
उदयपुर की बिसात : जिला प्रमुख की कुर्सी, सामान्य वर्ग की बाजी और पहले चरण का सियासी चक्रव्यूह
शौर्य चक्र विजेता मेजर मुस्तफा की चौथी पुण्यतिथि: फतहसागर की पाल पर गूंजा ‘रन फॉर मुस्तफा’, नम आंखों और गर्व के साथ उदयपुर ने दी श्रद्धांजलि
उदयपुर में विजयादशमी पर RSS का भव्य पथ संचलन : शस्त्र पूजन के बाद कदमताल करते निकले स्वयंसेवक; पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
नई पीढ़ी को कसूरवार ठहराने से पहले, उसे समझिए…बदलती सोच, बिखरते संवाद और संस्कारों की नई कसौटी
