
जयपुर। बिहार में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कड़ा ऐतराज जताया है।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार रात वीडियो संदेश जारी कर कहा कि कांग्रेस और राजद ने निर्लज्जता की सारी हदें पार कर दी हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा मंच से प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां के बारे में अभद्र टिप्पणी की गई है। यह बेहद निंदनीय है और देश इन दोनों दलों को कभी माफ नहीं करेगा।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि बिहार की धरती मां जानकी की पावन भूमि है। वहीं प्रधानमंत्री की माता का अपमान इन पार्टियों के चरित्र और संस्कार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित इंडी गठबंधन के नेताओं को यह हजम नहीं हो रहा कि एक गरीब मां का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना और आज जनता के दिलों में बसा हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री मातृ शक्ति वंदन जैसे ऐतिहासिक कानून बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दो शहजादे महिलाओं के प्रति निकृष्ट मानसिकता दिखा रहे हैं। यह भारत की मातृ शक्ति का घोर अपमान है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परंपरा रही है कि जब भी चुनाव हारने लगते हैं तो अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। यह लोग खुद भी भ्रष्ट हैं और इनकी मति भी भ्रष्ट है। बिहार की जनता समझ चुकी है कि इंडी गठबंधन वोट के लिए कितना नीचे गिर सकता है।
About Author
You may also like
प्रतापनगर के कपिल विहार की शांत शाम चीखों में बदल गई…स्कॉर्पियो से महिला को रौंदा; मौत के बाद फैली सनसनी
मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की अहम बैठक : OBC आरक्षण को हरी झंडी, निकाय व पंचायत चुनावों की लॉटरी प्रक्रिया जल्द
राजस्थान में पार्षद ही चुनेंगे मेयर, सभापति व पालिकाध्यक्ष: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा
उदयपुर: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने निभाई विद्यादान की परम्परा, राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं का भरा वार्षिक शुल्क
तीन राज्यों के उपचुनाव परिणाम: बांकीपुर में प्रशांत किशोर 15 हजार से अधिक वोटों से आगे; दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात की मंजलपुर सीट पर भाजपा जीती
