जयपुर। बालोतरा जिले में बुधवार को लघु उद्योग भारती द्वारा उद्यमी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर किसान कल्याण राज्यमंत्री श्री कैलाश चौधरी ने समस्या को समाधान तक ले जाने को कहा। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती ने उद्योग जगत की समस्याओं को समय समय पर उठाया और समाधान हेतु कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमें रिफाइनरी से निकलने वाले 122 प्रकार के बाई प्रोडक्ट से जुड़ना होगा।

इन उद्योगों की स्थापना कर रोजगार के अवसर पैदा करने होंगे। इस दौरान राज्यमंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योग में विकसित मानसिकता के साथ आगे बढ़े, सरकार हर संभव सहायता करेगी।इसी क्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा ने बालोतरा जिले में टैक्सटाइल उद्योग में आने वाली समस्याओं तथा भविष्य की संभावनाओं से अवगत करवाया गया है।
कार्यक्रम के पश्चात राज्यमंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई ने माता रानी भटियानी मंदिर के माथा टेक कर पूजा अर्चना की। साथ ही प्रदेश में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।समारोह कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री कैलाश चौधरी, पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी, सिवाना विधायक श्री हमीर सिंह भायल, चौहटन विधायक श्री आदूराम मेघवाल, बालोतरा जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में दीपावली स्नेह मिलन में की शिरकत: कहा—अंतिम व्यक्ति की खुशहाली ही असली रामराज्य, विकसित भारत के संकल्प को राजस्थान करेगा साकार
राजस्थान में रोमानिया की 70 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत: शेखावाटी भ्रमण के दौरान सीने में उठा था तेज दर्द, हार्ट अटैक की आशंका
‘खाटू वाले’ के दर्शन से पहले ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार : कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल से गिरी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, पल भर में मातम में बदली खुशियां
जयपुर : अलंकार पीजी कॉलेज में 51वीं सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का समापन
पीएम आवास ग्रामीण, अटल प्रगति पथ और अटल ज्ञान केंद्रों का काम गुणवत्ता के साथ समय पर हो पूरा: सीएम भजनलाल शर्मा
